ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आलस्य के कारण आपके कुछ काम आपके लिए समस्या बन सकते हैं। साझेदारी में काम करने से आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है और आपकी कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी लीक हो सकती है। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाई बंधुओ से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों से आप बेवजह किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के कामों में यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें  किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा, क्योंकि आप किसी नये बिजनेस को करने की योजना बनाएंगे और रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महत्वपूर्ण विषयों को आज गति मिलेगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने बिजनेस में कोई बदलाव करने से बचना होगा और आपको लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आपको उसकी सुधबुध लेनी होगी और आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे और आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको किसी काम को करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करनी होगी और किसी काम के लिए आप बिना सोचे समझे हां ना करें। संतान आपसे किसी वस्तु के फरमाइशें कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपने लक्ष्य पर फोकस बना कर रखें, तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। आपको किसी काम के लिए अपने मित्रों से मदद मांगनी पड़ सकती है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी होगी और आप अपने पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन को भी सुधारने में कामयाब रहेंगे। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखें और किसी से आज कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

• तुला (Libra) :

आज के दिन आपकी आध्यात्मिक विषयों में पूरी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने से आज खुशी होगी, लेकिन आप अपनी परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाएं रखें। आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप आज किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन आप अपने लक्ष्य पर सूझबूझ से आगे बढ़े और किसी से धन उधार लेने से बचें।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों पर आप पूरा ध्यान देंगे और अपने कामों के लिए आप सूची बनाएंगे, तभी आप उन्हें समय से पूरा करेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन आपका घर परिवार में यदि सदस्यों में कोई वाद विवाद हो, तो आप उसे सुलझाएं उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आपका कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए आज तनाव लेकर आ सकता है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। अपनों के साथ प्रेम और स्नेह बना रहेगा। किसी सामूहिक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। परिवार में सुविधा बढ़ेंगी और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप आगे बढ़ेंगे।करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। आपकी किसी संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा होगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाकर आगे बढ़ना होगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आप जोखिम लेने से बचें। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। आपको कुछ अपरिचित लोगों के बहकावे में नहीं आना है और यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आप कुछ बचत की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान लगाएंगे।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आने वाला है और आपके परिवार में परस्पर स्नेह बना रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढे़गी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें और आप अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए रखें। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।  आपके अंदर भाईचारे की भावना बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ेंगे। अधिकारियों से बातचीत करते समय आप तालमेल बनाए रखें। घर परिवार के आवश्यक कार्यों को आज गति मिलेगी और आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी की भी योजना बना सकते हैं।

Source: amarujala