छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर 

दुनिया के सबसे मंहगे आम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जापानी प्रजाति के आम के इस किस्म की कीमत प्रतिकिलो दो लाख 70 हजार रूपए है। जापान की मियाजकी आम की खासियत यह है कि एक ही आम में दो तरह के स्वाद मिलता है। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में लगाए गए आमों की प्रदर्शनी में 200 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए थे। इस प्रदर्शनी का आयोजन 17 से 19 जून तक पंजाब केसरी भवन में उद्यान विभाग और प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। 

ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम हुआ मजबूत, छत्तीसगढ़ में 3 दिन झमाझम बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम हुआ मजबूत, छत्तीसगढ़ में 3 दिन झमाझम बारिश के आसार
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण का केंद्र दो किस्म के आम, एक हाथीझूल एवं दूसरा मियाजकी की रही। हाथीझूल आम दुनिया के सबसे बड़े आकार के किस्म के आम होते हैं, जो 2 से 5 किलो तक के वजन के होते हैं। दूसरा आकर्षण का केंद्र ‘मियाजकी आम‘ ने अपने अनोखी किस्म और महंगी कीमत से लोगों को आकर्षित किया। दुनिया के सबसे महंगे आम जो की जापान की एक किस्म है, उसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में एक लाख 82 हजार रूपए प्रति नग है एवं वजन 639 ग्राम है। इस आम का वजन अधिकतम 900 ग्राम तक होता है और 2 लाख 70 हजार रूपए प्रति किलो की कीमत होती है। ‘मियाजकी आम‘ की एक और खासियत है कि पेड़ पर लगे हुए फलन के दौरान जहां पर धूप पड़ती है वहां का स्वाद अलग होता है, दूसरी तरफ से जहां छाया में यह फलता है। इस तरह यह एक आम दो तरह के स्वाद देता है।

प्रदर्शनी में कुल 61 किस्म के आम प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत हुए। इस प्रदर्शनी में 200 से अधिक किस्म के आम राज्य के 33 जिलों की शासकीय रोपणियों एवं कृषकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 700 आम के प्रदर्शों को किस्मवार अवलोकन कर 15 किस्मों के उत्कृष्ट प्रदर्श को प्रथम, 15 को द्वितीय एवं 15 को सांत्वना पुरस्कार प्रदाय किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
अंबिकापुर। महज 21 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जांच से शुरू हुआ मामला अब करीब 1800 करोड़ रुपये के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.