छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के शासकीय विभागों के अनियमित कर्मचारी विगत 4 वर्षों से लगातार प्रयासरत है, लेकिन इसके बावजूद अब तक इनके हाथ केवल आश्वासन लगा है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब अनियमित कर्मचारी संघ इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशभर के सभी शासकीय विभागों के अनियमित कर्मचारी राज्य सरकार के खिलाफ हड़ताल हड़ताल करने वाले हैं जिसकी तारीख 10 अप्रैल निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार
संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार
रायपुर 5 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित राहत पहुंचाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय एडे और महासचिव शरद राम को मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि सरकार बनने के बाद 1 माह के भीतर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी ने नियमितीकरण का वादा किया था लेकिन आज तक स्थिति लगभग जस की तस है। जिसको लेकर अनियमित कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी 170 निकायों में 3 दिनों तक 3 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल करने का निर्णय लिया है। अनियमित कर्मचारियों के हड़ताल के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों के कामकाज ठप होने की प्रबल संभावना है।

अनियमित कर्मचारियों की यह है तीन मांगे

* सभी नगरीय निकायों से प्लेसमेंट, ठेका प्रथा समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगरीय निकायों में समायोजन किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
रायपुर, 5 अक्टूबर 2026/ जशपुर जिले में वर्षा जल को सहेजने, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

* नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा नियमितीकरण तक 62 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जाए।

* नगरीय निकायों में कार्यरत किसी भी प्लेसमेंट कर्मी को सेवा से पृथक न किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी : रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
सेवा की कहानी : रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए तहसील और पटवारी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.