छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम/-

छत्तीसगढ़ समेत देश भर में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है। राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन डॉक्टरों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह तीनों डॉक्टर लगातार सैकड़ों मरीजों के संपर्क में थे व इनका इलाज कर रहे थे व प्रकरण के जानकारी में आने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनके संपर्क में रहे लोगों की जांच की जा रही है। ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञात हो कि प्रदेश के कुछ जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद से सतर्कता बढ़ा दी गई है. प्रदेश में अब तक 64 से अधिक से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान भी हो चुकी है. रायपुर, दुर्ग सहित कुछ जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर हर जिले को अलर्ट कर दिया गया है. नांदगांव जिले में भी एक साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तीन चिकित्सकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मचा हुआ है. चिकित्सकों के संपर्क में आए अन्य चिकित्सक तथा स्टाफ की भी कोरोना जांच कराई जा रही है. सतर्कता के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ को भी मॉस्क लगाने की हिदायत दी गई है.