पी. कुमार । छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम /-

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की इन दिनों चल रही मैराथन बैठक के बाद करीब 32 नाम पर सहमति बनने की बात सामने आ रही है वहीं अन्य कुछ नाम को लेकर विचार विमर्श का दौर जारी है। इन नाम में वर्तमान 13 मंत्रियों के नाम शामिल है इसके अलावा लगभग 19 सीटों पर सिंगल सिंगल नाम तय किए गए हैं। अधिकांश वे सीटें हैं जिनमें टिकट को लेकर ज्यादा विरोध या मारामारी नहीं है इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत समेत अन्य शामिल है। एक या दो मंत्री ऐसे भी हैं जिनके क्षेत्र बदले जाने की बात इन दिनों काफी चर्चा में है। फिलहाल बड़े नेताओं के क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर नाम सूचीबद्ध कर मंथन जारी है। प्रदेश चुनाव समिति के मंथन के बाद लगभग 35 से 40 सीटों पर नाम स्क्रीनिंग के पास भेजा जाएगा। जहां उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लग जाने के बाद लगभग 3 से 4 दिनों के भीतर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG निकाय चुनाव: नवंबर में आचार संहिता, दिसंबर में 17 निकायों में होगा सियासी संग्राम
CG निकाय चुनाव: नवंबर में आचार संहिता, दिसंबर में 17 निकायों में होगा सियासी संग्राम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। दिसंबर में प्रस्तावित चुनावों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में टिकट बंटवारे के फार्मूले और नामों पर विस्तार से चर्चा हुई है। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों के लिए 2790 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। चर्चा है कि कांग्रेस पहली सूची में 35 से 40 नामों की घोषणा करेगी वहीं शेष नामों पर बाद में विचार किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची भी जल्दी ही आएगी । इस कारण कांग्रेस भी भाजपा के टक्कर में लिस्ट जारी करने की योजना बना रही है। इस संबंध में 8 सितंबर को महत्वपूर्ण बैठक होगी और उसके बाद जिन नामों पर सहमति हो जाएगी उनको एआईसीसी की चुनाव समिति को भेजा जाएगा। उसके बाद नामों का ऐलान किया जाएगा ।

संभावित सूची में अंकित नामों को टिकट मिलने का दावा छत्तीसगढ़ टाइम्स नहीं करता है। यह सूची पूर्णता संभावित है .. 

पाटन – भूपेश बघेल 
अंबिकापुर – टीएस सिंहदेव
सक्ती – चरणदास महंत
दुर्ग ग्रामीण – ताम्रध्वज साहू
कोंटा – कवासी लखमा
आरंग – शिव डहरिया
सीतापुर – अमरजीत भगत
साजा – रविंद्र चौबे
कवर्धा – मोहम्मद अकबर
कोंडागांव – मोहन मरकाम
डौंडीलोहारा – अनिला भेड़िया
अहिवारा – गुरु रुद्र कुमार
कोरबा – जयसिंह अग्रवाल
खरसिया – उमेश पटेल
अभनपुर – धनेंद्र साहू
बेमेतरा – आशीष छाबड़ा 
केशकाल – संतराम नेताम
रायपुर प. – विकास उपाध्याय
धरमजयगढ़ – लालजीत राठिया  
पत्थलगांव – रामपुकार सिंह
बीजापुर – विक्रम मंडावी
नारायणपुर – चंदन कश्यप
भरतपुर सोनहट – गुलाब कमरो 
बिलासपुर – शैलेष पांडेय (और भी नाम )
बैकुंठपुर – अंबिका सिंहदेव (और भी नाम)
रायपुर ग्राम – पंकज शर्मा (और भी नाम )
मनेंद्रगढ़ – विनय जायसवाल (और भी नाम)

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी का रास्ता तलाश रही कांग्रेस ने अब से ही 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.