छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के अनुसार, लगभग आगामी 48 घंटों तक तक मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्राक्तना है। जारी अधिसूचना के अनुसार भारी वर्षा का क्षेत्र दक्षिणी छत्तीसगढ़ में होगा । 

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम केंद्र के अनुसार मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में बना हुआ है जबकि पूर्वी छोर निजामाबाद, लखनऊ, सतना, रायपुर से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से ओडिशा, छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश तक – है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश में अधिकतर जगह बारिश की संभावना है। एक- दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा भी संभव है। पूर्वानुमान है कि दो दिनों बाद भी प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में सुकमा में 9 सेंटीमीटर, छिंदगढ़ में 6 सेंटीमीटर घरघोड़ा, मानपुर में 5-5 सेंटीमीटर, पत्थलगांव, थानखमरिया, खरसिया, में 4-4 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पाली, अबागढ़ चौकी, सिमगा, अकलतरा, पखांजूर, साजा, पलारी, कवर्धा, मोहला, बिलासपुर, कुसमी, बलौदा, कोटा, मस्तुरी, पथरिया, लैलूंगा, मैनपाट, डोंगरगढ़, बिल्हा, माना, गंडई, बेरला, खैरागढ़, धमधा, अभनपुर, छरिया, गुंडरदेही सहित कई स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई है। राजधानी रायपुर में करीब डेढ़ सेंटीमीटर बारिश हुई है।

मौसम के बदलने के साथ प्रदेश में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 31.5, माना एयरपोर्ट में 30.6, बिलासपुर में 30.8, पेण्ड्रारोड में 29.5, अंबिकापुर में 30.2, जगदलपुर में 30.7, दुर्ग में 31.4 व राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस था। पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था।

ये खबर भी पढ़ें…
क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए स्वीकृत की 7.60 करोड़ की राशि
क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए स्वीकृत की 7.60 करोड़ की राशि
रायपुर. 17 अगस्त 2026. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.