रायपुर, 29 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने सरगुजा में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की खेल अकादमियां स्थापित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा की धरती खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है। यहां के युवाओं में प्रतिभा, परिश्रम और आगे बढ़ने का अद्भुत जज्बा है। हमारी सरकार का संकल्प है कि ग्रामीण और दूरस्थ वनांचलों की प्रतिभाओं को भी आधुनिक खेल सुविधाएं, उत्कृष्ट प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध हों, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा सकें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उनके सपनों को नई दिशा देने का सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी अपने साथ एक सपना लेकर आता है। हमारा प्रयास है कि संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभा का सपना अधूरा न रह जाए। सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास जगाने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर प्रदान कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने किया रोमांचक खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने किया रोमांचक खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
रायपुर, 26 नवंबर 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर स्थित राजीव गांधी शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम भावना, संघर्ष और चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं। मैदान में हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना और निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख से अधिक पंजीयन, बालिकाओं ने भी दिखाया उत्साह

मुख्यमंत्री श्री साय ने सरगुजा ओलंपिक के प्रति बढ़ते उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि पिछले संस्करण में लगभग साढ़े तीन लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 4 लाख 16 हजार से अधिक हो गई है। विशेष रूप से बालिकाओं की उत्साहजनक भागीदारी इस आयोजन की बड़ी उपलब्धि है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुंबई इंडियंस में रोहित युग की वापसी, IPL 2027 में फिर संभालेंगे कप्तानी
मुंबई इंडियंस में रोहित युग की वापसी, IPL 2027 में फिर संभालेंगे कप्तानी
मुंबई। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंप दी है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से दूरस्थ गांवों और वनांचलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। यह आयोजन सरगुजा में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

सरगुजा में स्थापित होंगी फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा संभाग की खेल प्रतिभाओं को बड़ी सौगात देते हुए फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन अकादमियों के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
खेले बर आगू आहू सरगुजा के मान बढ़ाहू के संदेश के साथ संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ
खेले बर आगू आहू सरगुजा के मान बढ़ाहू के संदेश के साथ संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ
रायपुर. 27 नवम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज ‘खेले बर आगू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा खेल वातावरण विकसित कर रही है, जिसमें प्रतिभाओं की पहचान से लेकर प्रशिक्षण, प्रतिस्पर्धा, प्रोत्साहन और रोजगार तक के अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में सरगुजा की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का परचम लहराएंगी।

खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये का प्रावधान

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अभूतपूर्व अवसर मिल रहे हैं। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार भी खेल अधोसंरचना के विकास और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत खुटिया में कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित
ग्राम पंचायत खुटिया में कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत खुटिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए राज्य के बजट में प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नवा रायपुर और जशपुर में तीरंदाजी अकादमी, बस्तर में आवासीय खेल अकादमी तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स योजना के अंतर्गत जिलों में प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। नवा रायपुर में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग जैसे आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त हो रहा है। राज्य खेल अलंकरण के माध्यम से अब तक 1,143 खिलाड़ियों को लाभान्वित किया गया है। वहीं 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा में अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है।

ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए तीन करोड़ रुपये तक की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 21 लाख रुपये तथा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं के लिए क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

तीन दिनों तक 11 खेल विधाओं में दिखा खिलाड़ियों का जोश

‘खेले बर आगू आहू, सरगुजा के मान बढ़ाहू’ के प्रेरक संदेश के साथ आयोजित सरगुजा ओलंपिक में तीन दिनों तक 11 खेल विधाओं में रोमांचक मुकाबले हुए। संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कौशल, शारीरिक क्षमता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बना सरगुजा ओलंपिक : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रारंभ सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इसके जरिए खिलाड़ियों को विकासखंड से लेकर जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खेलों में हार और जीत दोनों ही महत्वपूर्ण अनुभव देते हैं। खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अभ्यास के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी सुश्री संजू देवी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

समापन समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, खेल एवं युवा संचालक श्रीमती आकांक्षा खलखो, पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।