मुंबई। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंप दी है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। रोहित शर्मा IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे। वे हार्दिक पंड्या की जगह कप्तान बनाए गए हैं।

रोहित शर्मा इससे पहले 11 सीजन तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी अगुवाई में टीम ने पांच बार IPL का खिताब जीतकर इतिहास रचा। इसके अलावा, रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013 में चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी अपने नाम किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
‘खेले बर आगू आहू सरगुजा के मान बढ़ाहू’ के संदेश के साथ संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ
‘खेले बर आगू आहू सरगुजा के मान बढ़ाहू’ के संदेश के साथ संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ
रायपुर. 27 नवम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज ‘खेले बर आगू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि, पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर रोहित शर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी है।

रोहित की वापसी से मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। पांच IPL खिताब दिलाने वाले कप्तान की अगुवाई में टीम आगामी सीजन में एक बार फिर खिताब की दावेदारी मजबूत करने की कोशिश करेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत खुटिया में कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित
ग्राम पंचायत खुटिया में कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत खुटिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.