रायपुर. 27 नवम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज ‘खेले बर आगू आहू सरगुजा के मान बढ़ाहू’ के प्रेरक संदेश के साथ संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ किया। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं में अनुशासन एवं खेल भावना विकसित करने और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए आयोजित इस आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री प्रबोध मिंज और श्री रामकुमार टोप्पो भी शुभारंभ समारोह में शामिल हुए।

4.16 लाख से अधिक युवाओं का पंजीयन, खेलों के प्रति बढ़ा उत्साह

ये खबर भी पढ़ें…
क्रिकेट में नया धमाका: प्लेइंग-11 में 6 महिला और 5 पुरुष खिलाड़ी, जहीर खान ला रहे अनोखी टी20 लीग
क्रिकेट में नया धमाका: प्लेइंग-11 में 6 महिला और 5 पुरुष खिलाड़ी, जहीर खान ला रहे अनोखी टी20 लीग
क्रिकेट में लैंगिक समानता और खेल के नए स्वरूप को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी टी20 लीग शुरू होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा ओलंपिक केवल खिलाड़ी तैयार करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित, आत्मविश्वासी और बेहतर इंसान बनाने का मंच भी है। इस वर्ष सरगुजा ओलंपिक के लिए 4 लाख 16 हजार 813 युवाओं ने पंजीयन कराया है, जो क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरगुजा खेलों के माध्यम से आगे बढ़ रहा है और यहां की प्रतिभाएं अपनी पहचान बना रही हैं।

श्री साव ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के माध्यम से खेलों के विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने हॉकी लीग का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। वहीं स्पोर्ट्स साइंस और खेल अधोसंरचना के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिल सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। राज्य सरकार ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से भी खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप खेलों के क्षेत्र में भी अच्छी सुविधाएं विकसित की जा रही है। आने वाले समय में प्रदेश से और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने किया रोमांचक खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने किया रोमांचक खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
रायपुर, 26 नवंबर 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर स्थित राजीव गांधी शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

’खेल मैदान से कोई खाली हाथ नहीं लौटता, सरगुजा में जल्द खुलेगी खेल अकादमी’

श्री साव ने कहा कि खेल के मैदान से कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता। खेल से आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान मिलता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में खेल को शामिल करना चाहिए और नियमित रूप से खेल मैदान में पसीना बहाना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि सरगुजा में शीघ्र ही खेल अकादमी प्रारंभ की जाएगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकेंगे। संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ के साथ ही जशपुर और बलरामपुर की टीमों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने मैदान में उत्साह का माहौल बना दिया।

गांव के खेल मैदान से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बनेगा अवसर : श्री राजेश अग्रवाल

ये खबर भी पढ़ें…
मुंबई इंडियंस में रोहित युग की वापसी, IPL 2027 में फिर संभालेंगे कप्तानी
मुंबई इंडियंस में रोहित युग की वापसी, IPL 2027 में फिर संभालेंगे कप्तानी
मुंबई। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंप दी है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की खेल उपलब्धियां हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय हैं। गांव के खेल मैदान से शुरू हुआ खिलाड़ियों का यह सफर निश्चित रूप से उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा। सरगुजा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का जो अवसर मिल रहा है, इससे उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

विधायक श्री प्रबोध मिंज ने भी शुभारंभ समारोह को संबोधित किया। सरगुजा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, अंबिकापुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, संचालक श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल तथा जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी भी इस दौरान मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत खुटिया में कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित
ग्राम पंचायत खुटिया में कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत खुटिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.