मल्हार। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत मल्हार सहित टिकारी और ओखर में कांग्रेस की ओर से मंडल स्तरीय जनचौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र, मतदाता अधिकार, कथित वोट चोरी, बढ़ती महंगाई और किसानों की समस्याओं सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

तीनों स्थानों पर आयोजित जनचौपाल में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्र की महिलाएं और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए मतदाता अधिकारों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का सम्मान और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी पर भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, बोले- किसानों को झुनझुना पकड़ा रही सरकार
धान खरीदी पर भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, बोले- किसानों को झुनझुना पकड़ा रही सरकार
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी की व्यवस्था और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने जनसंवाद के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जनचौपाल जनता से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं अधिकारों को समझने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से आम लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है और जनसमस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।

कार्यक्रम में कौशल पाण्डेय, शंकर यादव, भोलाराम साहू, तुकाराम, अमित पाण्डेय, लखन टंडन, अनिल कैवर्त, अरविन्द लहरिया, एनल घृतलहरे, रघुराज पाण्डेय, गणेशदत्त राजू तिवारी, विनोद यादव, उदय भार्गव, नरेंद्र दिनकर, लल्लू यादव, अमृत राठौर, दुजराम, विष्णु कैवर्त, सुजित राजभानू, रितेश पाण्डेय, प्रिंस पाण्डेय, बबलू भारद्वाज और गोलू पाण्डेय सहित तीनों मंडलों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, मोबाइल एप से बुक होगी कुली और व्हीलचेयर सेवा
रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, मोबाइल एप से बुक होगी कुली और व्हीलचेयर सेवा
नई दिल्ली। एजेंसी। रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब ट्रेन से यात्रा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.