शिमला। गांधी परिवार के सदस्यों को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित भड़काऊ पोस्ट के मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटों संजय गांधी तथा राजीव गांधी की मौत को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है।

शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शिमला निवासी कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना ने 10 नवंबर को अपने सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसी पोस्ट साझा की थी, जिसमें गांधी परिवार के सदस्यों की मौत को लेकर बेहद भड़काऊ बातें कही गई थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी पर भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, बोले- किसानों को झुनझुना पकड़ा रही सरकार
धान खरीदी पर भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, बोले- किसानों को झुनझुना पकड़ा रही सरकार
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी की व्यवस्था और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 353 और 356 के तहत केस दर्ज किया है। इनमें धारा 196 विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने, जबकि धारा 356 मानहानि से संबंधित है।

शिकायतकर्ता अतुल शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजकर कंगना रनौत के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने पूरे मामले की तय समय-सीमा में साइबर फॉरेंसिक जांच कराने का भी अनुरोध किया था।

शर्मा ने यह शिकायत बृहस्पतिवार रात 7 बजकर 51 मिनट पर भेजी थी। शिकायत की एक प्रति समाचार एजेंसी पीटीआई के पास भी उपलब्ध बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, मोबाइल एप से बुक होगी कुली और व्हीलचेयर सेवा
रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, मोबाइल एप से बुक होगी कुली और व्हीलचेयर सेवा
नई दिल्ली। एजेंसी। रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब ट्रेन से यात्रा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.