रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के आधार पंजीयन और बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अब विद्यालयों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए ‘आधार, अब विद्यालय के द्वार’ नाम से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्कूलों में ही विद्यार्थियों का नया आधार पंजीयन और पुराने आधार कार्ड में आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट किया जाएगा।

इस संबंध में मुख्य सचिव विकासशील ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग और संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय से अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति सहित अन्य शैक्षणिक और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके, इसके लिए उनका आधार पंजीयन और अपडेट होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर सभी पात्र विद्यार्थियों को आधार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी पर भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, बोले- किसानों को झुनझुना पकड़ा रही सरकार
धान खरीदी पर भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, बोले- किसानों को झुनझुना पकड़ा रही सरकार
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी की व्यवस्था और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयु के अनुसार होगा बायोमेट्रिक अपडेट

अभियान के तहत बच्चों की आयु के अनुसार आधार पंजीयन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का नया आधार नामांकन कराया जाएगा। वहीं, पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट किया जाएगा, ताकि आधार से जुड़ी जानकारियां अद्यतन रहें।

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और प्रदेश में आधार से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों, विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अपडेट का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

कलेक्टरों को नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी

मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को लंबित आधार नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट के मामलों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में आधार सेवा केंद्रों की उपलब्धता और पहुंच बढ़ाई जाए, ताकि नागरिकों को आधार संबंधी सेवाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, मोबाइल एप से बुक होगी कुली और व्हीलचेयर सेवा
रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, मोबाइल एप से बुक होगी कुली और व्हीलचेयर सेवा
नई दिल्ली। एजेंसी। रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब ट्रेन से यात्रा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में आधार के प्रभावी उपयोग को लेकर भी चर्चा की गई। सरकार का उद्देश्य आधार से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाकर विद्यार्थियों सहित सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से पहुंचाना है।