मुंबई। एजेंसी। मुंबई में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी के बाद मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ईमेल भेजने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।

 चार प्रमुख स्थानों को बनाया गया निशाना

धमकी भरे ईमेल में मुंबई के चार प्रमुख स्थानों का उल्लेख किया गया है। इनमें बॉम्बे हाईकोर्ट, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, वर्ली रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा शामिल हैं। ईमेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां संबंधित स्थानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर; मुंबई में हाई अलर्ट
अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर; मुंबई में हाई अलर्ट
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुंबई पुलिस ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान धमकी की गंभीरता, इसके पीछे की मंशा और संभावित खतरे का आकलन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच जारी है और आगे की जानकारी मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

पहले भी अमिताभ बच्चन के बंगले को मिली थी धमकी

मुंबई में इससे पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। 23 अक्टूबर को मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। यह ईमेल बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके के एक स्कूल को मिला था।

इससे पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कार्यालय को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। मुंबई पुलिस ने उस मामले में जांच की थी, लेकिन मौके से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मतदाता सूची से नाम गायब होने पर अब मिलेगा दूसरा मौका, आयोग ने जारी किए निर्देश
मतदाता सूची से नाम गायब होने पर अब मिलेगा दूसरा मौका, आयोग ने जारी किए निर्देश
नई दिल्ली। एजेंसी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो पाने वाले मतदाताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
अब किसी भी उम्र में बन सकेंगे वकील, लॉ कोर्स में दाखिले की उम्र सीमा खत्म
अब किसी भी उम्र में बन सकेंगे वकील, लॉ कोर्स में दाखिले की उम्र सीमा खत्म
नई दिल्ली। एजेंसी। कानून की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले युवाओं और उम्रदराज उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.