खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने सात लोगों की जिंदगी छीन ली। कर्रा थाना क्षेत्र के जोने-लुदरू मोड़ के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे जोने-लुदरू मोड़ के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के घरों और बस्ती से महिलाएं तथा बच्चे घायल स्कूटी सवार की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण सड़क किनारे खड़े होकर घायल की स्थिति जानने और सहायता करने में जुटे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर से अमेरिका तक का सफर: पिया डांडिया बनीं अमेरिकी सांसद, 51.9% वोट से दर्ज की जीत
जयपुर से अमेरिका तक का सफर: पिया डांडिया बनीं अमेरिकी सांसद, 51.9% वोट से दर्ज की जीत
भारतीय मूल की पिया डांडिया ने अमेरिकी राजनीति में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक भारी ट्रक अचानक लोगों के झुंड पर चढ़ गया। ट्रक की चपेट में आने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग दूर जा गिरे। हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बेकाबू ट्रक ने मचाया मौत का तांडव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक बेहद तेज गति से आ रहा था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका भी जताई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

लोगों को कुचलने के बाद ट्रक एक पुलिया को तोड़ते हुए आगे जाकर गड्ढे में फंस गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और उसका खलासी मौके से फरार हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों के भागने की बात सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
दूसरा’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन
दूसरा’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘दूसरा’ को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल में 12 वर्षीय बच्चे ने भी तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही कर्रा और तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों और मृतकों को खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय सौरभ नायक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे में खुशबू कुमारी नाम की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका इलाज जारी है।

ट्रक जब्त, फरार चालक और खलासी की तलाश तेज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (JH 02 AJ 1377) को जब्त कर लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बालकनी की ग्रिल बनी मौत का जाल, एक ही परिवार के दो लोगों की गई जान
बालकनी की ग्रिल बनी मौत का जाल, एक ही परिवार के दो लोगों की गई जान
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से पिता और बेटे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फरार ट्रक चालक और खलासी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर रवाना की गई हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

एक साथ सात लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर है। जिन परिवारों के सदस्य घायल स्कूटी सवार की मदद के लिए घरों से निकले थे, उनके घरों में अब मातम पसरा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही के गंभीर परिणामों को उजागर करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
बलौदाबाजार। जिले में धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी और अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.