बिलासपुर/पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी का 7वां दीक्षांत समारोह 3 नवंबर को होगा। इस बार इसमें समाज और संस्कृति के लिए उल्लेखनीय काम करने वाली 5 विभूतियों को पंडित सुंदरलाल शर्मा संस्कृति रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

पत्रवार्ता में कुलपति प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि इनमें बस्तर के ग्रीन वॉरियर दामोदर कश्यप भी शामिल हैं, जिन्होंने 500 एकड़ में जंगल विकसित किया है। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होने वाले समारोह में विश्वविद्यालय का पोर्टल व नई वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी। सम्मानित होने वालों में दामोदर कश्यप के अलावा वनवासी बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित पुरुषोत्तम लाल उरांव, पद्मश्री डॉ. उषा बारले, रामनामी संप्रदाय की गुरु माता सेतू बाई रामनामी और गूलाराम रामनामी शामिल हैं। डॉ. उषा बारले पंडवानी और पंथी की प्रसिद्ध लोक गायिका हैं। वहीं, पुरुषोत्तम लाल उरांव ने वनवासी बच्चों की शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। इन सभी को समाज, संस्कृति और जनसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान दामोदर के स्कूल के 311 बच्चों को स्कूल बैग सहित स्टेशनरी सामग्री वितरित की जाएगी। राज्यपाल के द्वारा 10 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के लिए विश्वविद्यालय परिसर में विशाल वाटप्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सीबीएसई की नई स्कीम ऑफ स्टडीज लागू, तीन भाषाओं समेत नौ विषयों की करनी होगी पढ़ाई
सीबीएसई की नई स्कीम ऑफ स्टडीज लागू, तीन भाषाओं समेत नौ विषयों की करनी होगी पढ़ाई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं (2026-27) से कक्षा 10वीं (2027-28) में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए विषयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष देंगे दीक्षांत भाषण

कुलसचिव चंद्रभूषण मिश्रा ने बताया कि समारोह में हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा दीक्षांत वक्ता होंगे। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर राव दीक्षांत अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया भी समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा कार्य परिषद सदस्य गोमती साय और लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी तथा महापौर पूजा विधानी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

गणित की तीन छात्राओं को मिलेंगे 4-4 स्वर्ण पदक

परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनीष साव ने बताया कि समारोह में 24,800 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 72 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 119 स्वर्ण पदक मिलेंगे। इनमें 14 दानदाता पदक भी शामिल हैं। गणित विषय की तीन छात्राओं आसमा मरपल्ली, सीपी अभिलाषा सिंह और पुष्पलता नायक ने अपने-अपने सत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। तीनों को 4-4 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा पांच शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान-मंत्री टंक राम वर्मा
ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान-मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ राज्य के ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा का विस्तार करने और विद्यार्थियों को घर के नजदीक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.