रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट की चयन समिति ने हाईकोर्ट में छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित छह नामों में चार उम्मीदवार अधिवक्ता वर्ग से हैं, जबकि दो उम्मीदवार न्यायिक सेवा से आते हैं। चयन समिति की मंजूरी के बाद अब नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
अब GPS पर निर्भरता होगी कम! ISRO का बड़ा धमाका, स्वदेशी NavIC सिस्टम को मिली नई ताकत
अब GPS पर निर्भरता होगी कम! ISRO का बड़ा धमाका, स्वदेशी NavIC सिस्टम को मिली नई ताकत
रायपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वदेशी नेविगेशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन नियुक्तियों से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों को गति मिलने और लंबित मामलों के निपटारे में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, नियुक्तियों की अंतिम प्रक्रिया और औपचारिक आदेश जारी होने के बाद ही नए न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रभावी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
चर्चित निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की खबर है। 30 अक्तूबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। दिग्गज निर्देशक संजय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.