सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में इलाज के नाम पर महिला मरीज के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। पेट दर्द और सिरदर्द की शिकायत लेकर क्लीनिक पहुंची महिला ने डॉक्टर पर जांच के बहाने उसके प्राइवेट पार्ट को छूने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 पति को बाहर भेजकर की अश्लील हरकत

पुलिस के मुताबिक, बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में रहने वाला 45 वर्षीय डॉक्टर प्रदीप देवांगन अपने घर पर ही क्लीनिक संचालित करता था। पीड़िता 27 अक्टूबर की सुबह से सिरदर्द की परेशानी से जूझ रही थी। उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद शाम करीब 7 बजे उसका पति इलाज के लिए उसे डॉक्टर के क्लीनिक लेकर पहुंचा।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम! बीईओ-एबीईओ को निरीक्षण की जिम्मेदारी
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम! बीईओ-एबीईओ को निरीक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुर। जिले के निजी स्कूलों की मनमानी और नियमों की अनदेखी पर अब शिक्षा विभाग की नजर रहेगी। प्राक्कलन समिति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला का आरोप है कि क्लीनिक पहुंचने पर डॉक्टर ने उसके पति को पर्दे की आड़ में बाहर बैठने के लिए कहा। इसके बाद डॉक्टर ने सिरदर्द का कारण गैस बताया और पेट की जांच करने के बहाने महिला को टेबल पर लेटने के लिए कहा।

 जांच के बहाने की छेड़छाड़

पीड़िता के मुताबिक, पेट की जांच करने के बहाने डॉक्टर ने गलत नीयत से उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। डॉक्टर की इस हरकत से महिला असहज हो गई और उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पति-पत्नी ने बाराद्वार थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार

पीड़िता ने 28 अक्टूबर को बाराद्वार थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 407/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर प्रदीप देवांगन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.