रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वोटर लिस्ट में बदलाव, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और कांग्रेस के कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।

कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक से शास्त्री चौक स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। बारिश के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। शास्त्री चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : 10 वार्डों पर एक सेवा सेतु शिविर, आवेदनों का होगा समयबद्ध निराकरण
सेवा संकल्प अभियान : 10 वार्डों पर एक सेवा सेतु शिविर, आवेदनों का होगा समयबद्ध निराकरण
रायपुर. 27 सितम्बर 2026. सेवा संकल्प अभियान के दौरान नगरीय निकायों में हर 10 वार्डों पर एक सेवा सेतु शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से कथित तौर पर ‘वोट चोरी’ की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी भी लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं।

कांग्रेस ने SIR के तहत प्रभावित चुनावों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों का मुद्दा उठाया

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के भीतर चुनाव आयुक्तों की ओर से कथित तौर पर दर्ज कराई गई आपत्तियों का भी मुद्दा उठाया। नेताओं ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं को लेकर कई बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए। पार्टी ने SIR और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है।

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

कांग्रेस ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। पार्टी की ओर से 25 सितंबर को राज्य स्तर और 28 सितंबर को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाने की जानकारी भी दी गई है।

बारिश के बीच निकला पैदल मार्च

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के दिशा-निर्देश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक पर जुटे।

ये खबर भी पढ़ें…
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना मन की बात का 138 वां संस्करण
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना मन की बात का 138 वां संस्करण
रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ जिले के जनपद पंचायत बस्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंगारपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शास्त्री चौक स्थित चुनाव आयोग कार्यालय की ओर रवाना हुए। बारिश शुरू होने के बावजूद मार्च जारी रहा। कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा और SIR, मतदाता सूची में बदलाव तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी मांगें रखीं।