रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की पहचान को और अधिक सुरक्षित व पुख्ता करने की तैयारी कर रहा है। नई व्यवस्था के तहत आवेदन से लेकर परीक्षा और नौकरी जॉइन करने तक अलग-अलग चरणों में आधार आधारित प्रमाणीकरण किया जाएगा।

इसका उद्देश्य फर्जी अभ्यर्थियों और पहचान की गड़बड़ी पर रोक लगाना है। व्यवस्था लागू होने के बाद यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि जिस अभ्यर्थी ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, परीक्षा केंद्र पर वही परीक्षा दे और चयन के बाद उसी व्यक्ति की नियुक्ति हो।

ये खबर भी पढ़ें…
8वें वेतन आयोग में बड़ा बदलाव! 19,900 की बेसिक पे हो सकती है 69 हजार, कर्मचारियों ने उठाई 5 यूनिट की मांग
8वें वेतन आयोग में बड़ा बदलाव! 19,900 की बेसिक पे हो सकती है 69 हजार, कर्मचारियों ने उठाई 5 यूनिट की मांग
नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी उम्मीद सामने आई है। कर्मचारी यूनियनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच

नई व्यवस्था में केवल फोटो पहचान पत्र के आधार पर अभ्यर्थी की पहचान नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर डिजिटल माध्यम से भी पहचान का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अभ्यर्थी की पहचान का सत्यापन नियुक्ति के समय भी किया जाएगा। यानी परीक्षा में शामिल होने से लेकर नौकरी जॉइन करने तक पहचान का मिलान अलग-अलग स्तरों पर किया जाएगा।

बायोमेट्रिक में दिक्कत तो ई-केवाईसी का विकल्प

यदि किसी अभ्यर्थी के बायोमेट्रिक सत्यापन में तकनीकी समस्या आती है तो उसके लिए ई-केवाईसी के जरिए पहचान की पुष्टि करने का विकल्प रखा जाएगा। इससे तकनीकी कारणों से वास्तविक अभ्यर्थियों को परेशानी होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
दिशा सालियान मौत केस में CBI की एंट्री, FIR दर्ज कर शुरू की जांच
दिशा सालियान मौत केस में CBI की एंट्री, FIR दर्ज कर शुरू की जांच
मुंबई। पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एफआईआर दर्ज कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई प्रक्रिया का सबसे बड़ा फायदा भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और किसी दूसरे व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा देने जैसी गड़बड़ियों को रोकने में हो सकता है।