बिलासपुर। जिले के शिक्षक अपनी लंबित मांगों को लेकर आज 22 अगस्त को सभी विकासखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और रैली करेंगे। आंदोलन के जरिए शिक्षक टीईटी की अनिवार्यता, प्रथम नियुक्ति से सेवा अवधि की गणना और सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग सरकार के समक्ष रखेंगे।

आंदोलन में शामिल होने के लिए शिक्षकों को पहले अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद वे सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर छात्रों का प्रदर्शन, कहीं शिक्षक की कमी तो कहीं प्रिंसिपल-वार्डन पर आरोप
स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर छात्रों का प्रदर्शन, कहीं शिक्षक की कमी तो कहीं प्रिंसिपल-वार्डन पर आरोप
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश लगातार सामने आ रहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी प्रमुख मांगें लंबित हैं। इनमें टीईटी से संबंधित समस्याओं का समाधान, प्रथम नियुक्ति से सेवा की गणना तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन संबंधी लंबित लाभ दिलाना प्रमुख हैं। शिक्षकों ने सरकार से इन मुद्दों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।