जगदलपुर। जगदलपुर शहर के आड़ावाल इलाके में रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बेरोजगारों से लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी ने बेरोजगारों को अपने जाल में फंसाने के लिए फॉरेस्ट विभाग और होमगार्ड में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इतना ही नहीं, उसने पीड़ितों की भावनाओं से खेलते हुए उन्हें विभाग की वर्दी तक सिलवाकर दे दी। नौकरी नहीं मिलने के बाद जब पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो मामले का खुलासा हुआ।

मामले में मावलीगुड़ा निवासी 27 वर्षीय नीरवती कश्यप ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के अनुसार, शिकायत में बताया गया कि आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव ने फॉरेस्ट एवं होमगार्ड विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से रकम ली।

ये खबर भी पढ़ें…
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने परमेश्वर नेताम से 2 लाख 5 हजार रुपये, सरिता बघेल से 3 लाख 92 हजार रुपये, सोनधर कश्यप से 70 हजार रुपये और नीरवती कश्यप से 1 लाख 50 हजार रुपये लिए। इस तरह आरोपी ने कुल 8 लाख 95 हजार रुपये की रकम कथित तौर पर ठगी।

पीड़ितों को भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने उन्हें नौकरी मिलने की बात कही और विभागीय वर्दी भी सिलवाई, लेकिन लंबे समय बाद भी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद पीड़ितों ने आरोपी से संपर्क कर रकम वापस करने की मांग की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Atal Ji’s Resolve and Vision Gave Chhattisgarh a Distinct Identity; State Progressing on the Path of Good Governance and Antyodaya: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Atal Ji’s Resolve and Vision Gave Chhattisgarh a Distinct Identity; State Progressing on the Path of Good Governance and Antyodaya: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 16, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai paid tribute to former Prime Minister and Bharat Ratna late Shri...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.