नयी दिल्ली: अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद भारत ने आखिरकार 15 अगस्त, 1947 को मुक्त हवा में सांस ली और आजाद सुबह का सूरज देखा। बंटवारे के बाद मिली आजादी खुशी के साथ ही दंगों और सांप्रदायिक ंिहसा का दर्द भी दे गई। इस दिन से जुड़ी अन्य घटनाओं की बात करें तो 15 अगस्त की तारीख भारतीय डाक सेवा के इतिहास में एक खास कारण से दर्ज है। दरअसल 1972 में 15 अगस्त के ही दिन ‘पोस्टल इंडेक्स नंबर’ अर्थात पिन कोड लागू किया गया था। हर इलाके के लिए अलग पिन कोड होने से डाक की आवाजाही में आसानी होने लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
UPI Payment: पैसा कट गया लेकिन सामने वाले को नहीं मिला? घबराएं नहीं, ऐसे वापस आएगी रकम
UPI Payment: पैसा कट गया लेकिन सामने वाले को नहीं मिला? घबराएं नहीं, ऐसे वापस आएगी रकम
नई दिल्ली। आज के दौर में UPI से भुगतान करना बेहद आसान और तेज हो गया है। छोटी खरीदारी से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा अमेरिकी फौज के अफगानिस्तान से वापस जाने के बाद 15 अगस्त 2021 को तालिबान के लड़ाकों ने राजधानी काबुल पर नियंत्रण कर लिया और पूरे देश पर तालिबान का कब्जा हो गया। इसके बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी अफगानिस्तान छोड़कर चले गए।

देश-दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1854 : ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
boAt Avante Bar Prime साउंडबार सीरीज लॉन्च: 600W पावरफुल साउंड और 5.2-चैनल ऑडियो, ₹12,999 से शुरू कीमत
boAt Avante Bar Prime साउंडबार सीरीज लॉन्च: 600W पावरफुल साउंड और 5.2-चैनल ऑडियो, ₹12,999 से शुरू कीमत
नई दिल्ली। होम एंटरटेनमेंट और ऑडियो सेगमेंट में ने अपनी नई Avante Bar Prime साउंडबार सीरीज लॉन्च की है। कंपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1866: लिकटेंस्टीन जर्मनी के शासन से मुक्त हुआ। 1872 : भारतीय दार्शनिक श्री अरंिबदो का जन्म।

1945: दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया दोनों आजाद हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Pixel 11 में Google का बड़ा AI दांव: Tensor G6 के साथ लॉन्च हुए 4 नए फोन, Watch 5 भी आई
Pixel 11 में Google का बड़ा AI दांव: Tensor G6 के साथ लॉन्च हुए 4 नए फोन, Watch 5 भी आई
नई दिल्ली। Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1947 : भारत को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी मिली।

1947 : रक्षा वीरता पुरस्कारों-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना।

1950 : भारत में 8.6 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण जान और माल की भारी क्षति।

ये खबर भी पढ़ें…
बैंकॉक एयरपोर्ट पर 200 भारतीय यात्री फंसे, 28 घंटे से उड़ान का इंतजार
बैंकॉक एयरपोर्ट पर 200 भारतीय यात्री फंसे, 28 घंटे से उड़ान का इंतजार
बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट से भारत लौट रहे करीब 200 यात्री गुरुवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1960: कांगो फ्रांस की गुलामी से आज़ाद हुआ।

1971 : बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।

1972 : पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।

1982 : राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरूआत।

1990 : जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफल प्रक्षेपण।

2007 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत।

2021: अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ा।

2021: हैती में भूकंप से 724 लोगों की मौत।

2024: गाजा में युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से शांति वार्ता का नया दौर शुरू।