दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोप है कि बोरी स्थित एक एडॉप्शन सेंटर के संचालक एवं डॉक्टर सुधीर हिसीकर (61) ने मेडिकल जांच के दौरान छात्र के निजी अंग को अनुचित तरीके से छुआ और उसे गले लगाया। छात्र की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला स्व सहायता समूह बना ग्रामीण विकास की प्रेरक मिसाल
महिला स्व सहायता समूह बना ग्रामीण विकास की प्रेरक मिसाल
रायपुर. 26 जुलाई 2026. ’’बिहान योजना’’ एवं ’’राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम)’’ के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी डॉक्टर सेवा भारती मातृ छाया एडॉप्शन सेंटर का संचालक भी है। घटना इसी सेंटर में हुई बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग को एडॉप्शन सेंटर की विस्तृत जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही सेंटर का पंजीयन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि इस एडॉप्शन सेंटर के माध्यम से अब तक देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों में भी 12 बच्चों को गोद दिलाया जा चुका है। प्रशासन अब सेंटर के संचालन और उसकी कार्यप्रणाली की भी गहन जांच करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
‘मन की बात’ करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
‘मन की बात’ करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
रायपुर, 26 जुलाई 2026/ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.