पखांजूर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘उजियारा’ अभियान के तहत कोरर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चिल्हाटी चौक पर घेराबंदी कर कार से शराब का परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 132.360 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इसके अलावा नकदी, तीन स्मार्टफोन और तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई। जब्त सामान की कुल कीमत 5 लाख 18 हजार 320 रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात अवैध रूप से शराब परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोरर पुलिस ने चिल्हाटी चौक मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान CG 05 M 7788 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कार से 7 पेटी सिंबा एक्स्ट्रा स्ट्रांग बीयर, 8 पेटी जम्मू स्पेशल व्हिस्की और 1 पेटी इम्पीरियल ब्लू शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब की कीमत करीब 73 हजार 320 रुपये आंकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद
रायपुर, 06 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार, मोबाइल और नकदी भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपये नकद और करीब 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत के तीन स्मार्टफोन भी जब्त किए। शराब परिवहन में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह शराब, कार, नकदी और मोबाइल समेत पुलिस ने कुल 5 लाख 18 हजार 320 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार सिन्हा (28), उमेंद्र बघेल (27) और रोहित देवांगन (32) के रूप में की है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में विकास को लेकर भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील, मुख्यमंत्री ने कहा-स्थानीय जनता की इच्छा और हित सर्वोपरि
बस्तर में विकास को लेकर भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील, मुख्यमंत्री ने कहा-स्थानीय जनता की इच्छा और हित सर्वोपरि
रायपुर 6 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर के विकास की दिशा वहां की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.