रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे सड़क पर गाड़ी रोककर केक काटते और इसके बाद आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड फिल्म के गाने ‘ओ-ओ जाने जाना’ पर वीडियो भी बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड किया गया है।

गाड़ी की डिक्की से निकाला केक, फिर की आतिशबाजी

वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार विपिन पटेल गाड़ी नंबर CG-04-NY-1910 के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। वे गाड़ी की डिक्की खोलते हैं, जिसमें केक और ‘हैप्पी बर्थडे’ का टैग नजर आता है। इसके बाद वे केक काटते हैं। केक काटने के बाद मौके पर आतिशबाजी शुरू हो जाती है। वीडियो में एक युवक आतिशबाजी का इंतजाम करते हुए भी दिखाई दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क पर जश्न मनाने को लेकर फिर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक सड़कों पर जन्मदिन मनाने, स्टंट करने और यातायात बाधित करने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भी सख्ती बरतने के निर्देश दे चुका है। इसके बावजूद इस तरह के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल होने के बाद सार्वजनिक सड़क पर इस तरह का आयोजन करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई या आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.