बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में विवाद के बाद ऊंचे टावर पर चढ़कर हंगामा करने के मामले सामने आ रहे हैं। बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र में शनिवार रात पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज एक युवक करीब 125 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और करीब तीन घंटे तक समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

जानकारी के मुताबिक बदनारा गांव निवासी सुरेश जोशी खेती-किसानी करता है। शनिवार शाम उसने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज सुरेश घर से बाहर निकल गया और शाम करीब सात बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो लोग टावर के नीचे जमा हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद
रायपुर, 06 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने उसे काफी देर तक नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह टावर से नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। सूचना मिलते ही नांदघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

नांदघाट थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि सुरेश कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। वह शाम करीब सात से आठ बजे के बीच टावर पर चढ़ा था। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

छह दिन में दूसरी घटना

टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने का यह मामला अकेला नहीं है। करीब छह दिन पहले बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में भी भाई से विवाद के बाद एक युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया था। दयालबंद में दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाला कुंदन केसरी (32) निजी नौकरी करता है। शनिवार को किसी बात को लेकर उसका भाई से विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया और गुरु नानक स्कूल के पास अरपा नदी किनारे स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में विकास को लेकर भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील, मुख्यमंत्री ने कहा-स्थानीय जनता की इच्छा और हित सर्वोपरि
बस्तर में विकास को लेकर भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील, मुख्यमंत्री ने कहा-स्थानीय जनता की इच्छा और हित सर्वोपरि
रायपुर 6 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर के विकास की दिशा वहां की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.