दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ में शनिवार रात से रविवार तक हुए तीन अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मुंगेली में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। उधर, दुर्ग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन दो हिस्सों में बंट गया और दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, भिलाई में डोंगरगढ़ का मटकी फोड़ उत्सव देखने जा रहा एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दशगात्र से लौट रहे तीन युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर

मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर नारायणपुर के पास शनिवार रात अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, जाने कौन संभालेंगे संगठन की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, जाने कौन संभालेंगे संगठन की जिम्मेदारी
रायपुर। कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत को नियुक्त किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि तीनों युवक बैतलपुर में अपने रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नारायणपुर के पास उनकी बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेमेतरा जिले के चोलाराम साहू (20) और मुंगेली जिले के सागर यादव (19) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मुंगेली निवासी सूरज यादव (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसडीओपी हरविंदर सिंह के मुताबिक, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हादसे के बाद फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से भिड़ी स्कॉर्पियो, दो की मौत

दुर्ग में शनिवार देर रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सेक्टर-4 निवासी प्रतीक ठाकुर (26) और भास्कर (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्त को नेहरू नगर छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सर्विस लेन पार करते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में प्रतीक ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल भास्कर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मटकी फोड़ उत्सव देखने जा रहा युवक ट्रेन से गिरा

भिलाई में हुए एक अन्य हादसे में कैंप-2 के शारदा पारा निवासी विनय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विनय डोंगरगढ़ में आयोजित मटकी फोड़ उत्सव देखने के लिए ट्रेन से जा रहा था। इसी दौरान बटालियन शराब भट्ठी के पास वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सागर में संदिग्ध शराब का कहर: 9 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा बीमार
सागर में संदिग्ध शराब का कहर: 9 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा बीमार
भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध शराब के सेवन से कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.