सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिक्षक और उनके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक महिला की सहेली का पति बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज की किस्त चुकाने के लिए उसने शिक्षक से पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर उसने कथित तौर पर शिक्षक की हत्या कर दी। वारदात के दौरान घर पहुंचने की जानकारी होने के कारण शिक्षक के बेटे को भी उसने मौत के घाट उतार दिया।

मामला जयनगर और विश्रामपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक के घर के बाथरूम में पहुंचा और वहां शैंपू की बोतल से उनके सिर पर वार किया। शिक्षक के बेहोश होने पर उसने उनका गला घोंट दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र अहिवारा विधानसभा सीट (क्रमांक 67), जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद आरोपी ने शिक्षक के बेटे को सुनसान जगह पर ले जाकर उस पर सीमेंट के टुकड़े से सिर और सीने पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे का शव सड़क किनारे एक सुनसान स्थान पर मिला था।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में विस्तृत जानकारी और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि के लिए पुलिस के बयान का इंतजार है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.