अहमदाबाद। एजेंसी। गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर लंबे समय से अभिनेता सलमान खान को निशाना बनाने की साजिश रचने का आरोप है। मुंबई में सलमान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी की घटना के बाद अब अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग ने भी जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, लॉरेंस गिरोह की साजिशों की कड़ियां कई साल पुरानी हैं। इनमें सलमान खान की हत्या की कथित योजना, उनके घर की रेकी और हथियार जुटाने की कोशिशें शामिल हैं।

जोधपुर कोर्ट में दी थी धमकी

जांच अधिकारी के मुताबिक, वर्ष 2018 में लॉरेंस बिश्नोई को वासुदेव ईरानी की हत्या के मामले में रिमांड पर जोधपुर कोर्ट लाया गया था। उसी दौरान काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान की भी अदालत में पेशी हो रही थी। अधिकारी का दावा है कि इसी दौरान लॉरेंस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद लॉरेंस को जोधपुर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किसी भी उम्र में बन सकेंगे वकील, लॉ कोर्स में दाखिले की उम्र सीमा खत्म
अब किसी भी उम्र में बन सकेंगे वकील, लॉ कोर्स में दाखिले की उम्र सीमा खत्म
नई दिल्ली। एजेंसी। कानून की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले युवाओं और उम्रदराज उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संपत नेहरा को दी थी हत्या की सुपारी

अधिकारी के अनुसार, इसके बाद लॉरेंस ने अपने करीबी सहयोगी संपत नेहरा को सलमान खान की हत्या की सुपारी दी थी। दोनों पुराने परिचित बताए जाते हैं। संपत नेहरा के कहने पर लॉरेंस ने राजस्थान के चूरू में शराब के ठेके चलाने वाले अजय और टिल्लू ठेकेदार को फोन कर ठेके छोड़ने की धमकी दी थी।

आरोप है कि बात नहीं मानने पर संपत नेहरा ने अपने साथियों के जरिए चूरू के राजगढ़ कोर्ट में पेशी पर आए अजय पर फायरिंग करवाई। इस घटना में अजय की मौत हो गई थी, जबकि एक वकील गंभीर रूप से घायल हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
मुंबई में आतंक का साया: बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई में आतंक का साया: बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई। एजेंसी। मुंबई में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.