भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध शराब के सेवन से कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने और 9 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। घूघरा, जालमपुर और बराज समेत आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की सूचना है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 25 से ज्यादा मरीजों को जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और आबकारी विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैं।

रात से गांवों में पहुंची मेडिकल टीमें

जानकारी के अनुसार, बंडा अनुविभाग के कई गांवों में संदिग्ध शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कई ग्रामीणों को उल्टी, कमजोरी और अन्य गंभीर लक्षणों के बाद उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंडा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर, 05 सितंबर 2026/ प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत पढ़ रहे हजारों छात्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि शराब सेवन के बाद किसी व्यक्ति की हालत असामान्य दिखाई देने पर उसे घर पर रखने के बजाय तत्काल अस्पताल ले जाएं।

अब तक 9 लोगों की मौत

सागर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया के मुताबिक, संदिग्ध शराब के सेवन के बाद अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 25 से अधिक मरीजों को उपचार के लिए सागर रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं।

कलेक्टर-एसपी ने लिया हालात का जायजा

मामले की सूचना मिलते ही सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली और हालात का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने बंडा अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों की स्थिति और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, जाने कौन संभालेंगे संगठन की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, जाने कौन संभालेंगे संगठन की जिम्मेदारी
रायपुर। कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत को नियुक्त किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शराब कहां से आई, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस और आबकारी विभाग ने भी जांच तेज कर दी है। शुरुआती तौर पर ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने और मौतों को संदिग्ध शराब के सेवन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मौतों की वास्तविक वजह और शराब में किसी जहरीले या मिलावटी पदार्थ की मौजूदगी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ग्रामीणों ने शराब कहां से खरीदी थी, शराब किसने उपलब्ध कराई और उसमें कौन-कौन से पदार्थ मौजूद थे। प्रभावित गांवों में शराब की बिक्री और सप्लाई से जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रभावित गांवों में प्रशासन की निगरानी

एक साथ कई लोगों के बीमार पड़ने और मौतों की सूचना के बाद प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं। बीमार लोगों की जांच और उपचार के साथ-साथ संदिग्ध शराब के स्रोत का पता लगाने की कार्रवाई भी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौतों की असल वजह जहरीली शराब है या कोई अन्य कारण।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में हादसों की काली रात: तीन घटनाओं में 5 की मौत, 3 घायल
छत्तीसगढ़ में हादसों की काली रात: तीन घटनाओं में 5 की मौत, 3 घायल
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ में शनिवार रात से रविवार तक हुए तीन अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मुंगेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.