मुंगेली। मुंगेली जिले के ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत धृतलहरे (22) और साहिल खाण्डे (20) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अजीत धृतलहरे का नाबालिग बालिका के साथ पहले प्रेम संबंध था। इस दौरान उसे संदेह होने लगा कि बालिका किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

आरोप है कि विवाद के बाद अजीत ने कथित तौर पर बालिका का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, इस वारदात में सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने उसके साथी साहिल खाण्डे को भी गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।