कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन दिन से लापता सात वर्षीय बच्ची का शव गुरुवार को पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बच्ची का परिवार करीम पोल्ट्री फार्म में काम करता है। 19 अक्टूबर को बच्ची के पिता ने उसे घर के पास स्थित राशन दुकान से घरेलू सामान लाने के लिए भेजा था। काफी समय बीतने के बाद भी जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुंगेली में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध में शक बना विवाद की वजह
मुंगेली में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध में शक बना विवाद की वजह
मुंगेली। मुंगेली जिले के ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरुवार को तलाश के दौरान बच्ची का शव पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

घटना की जानकारी फैलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

 

ये खबर भी पढ़ें…
मुरिया दरबार में राष्ट्रपति ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था की सराहना की
मुरिया दरबार में राष्ट्रपति ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था की सराहना की
रायपुर 23 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार में आदिवासी समाज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.