बिलासपुर। 5 सितंबर 2026। बिलासपुर के बहुचर्चित मस्तूरी गोलीकांड और कथित सुपारी किलिंग मामले में फरार आरोपी एवं कांग्रेस नेता नागेंद्र राय को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस संजय के. अग्रवाल की सिंगल बेंच ने मामले की गंभीरता, आरोपी के करीब 10 महीने से फरार रहने और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए राहत देने से इनकार किया।

मामला 28 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 6 बजे मस्तूरी में तमेश सिंह के कार्यालय के बाहर हुई अंधाधुंध फायरिंग से जुड़ा है। फायरिंग के दौरान धनेंद्र सिंह उर्फ राजू सिंह और चंद्रकांत सिंह को गोली लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और नागेंद्र राय समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
बेटी से एकतरफा प्यार में पागल था आरोपी, मां ने रोका तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
बेटी से एकतरफा प्यार में पागल था आरोपी, मां ने रोका तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
जशपुर। आस्ता थाना क्षेत्र के हरी गांव में 55 वर्षीय धनमनी बाई की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब 10 महीने से फरार है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से नागेंद्र राय फरार बताया जा रहा है। इसी आधार पर उसकी ओर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी के लंबे समय से फरार रहने के साथ उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी गंभीरता से लिया। कोर्ट ने परिस्थितियों को देखते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

दो लाख रुपये में हत्या की सुपारी देने का आरोप

जांच के दौरान पुलिस के सामने कथित तौर पर हत्या की सुपारी दिए जाने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि हत्या के लिए करीब दो लाख रुपये की सुपारी देने की योजना बनाई गई थी। मामले में नितेश सिंह और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की गई। गोलीकांड और कथित सुपारी किलिंग से जुड़े इस मामले में पुलिस की जांच आगे भी जारी है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद फरार आरोपी नागेंद्र राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी को लेकर आगे की स्थिति पर नजर रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
टूरिज्म बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाकर रिसॉर्ट बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी
टूरिज्म बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाकर रिसॉर्ट बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी
रायपुर। बस्तर के चित्रकोट स्थित छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रसिद्ध दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट के नाम पर फर्जी (क्लोन) वेबसाइट बनाकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.