चेन्नई। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का क्रेज अब घरेलू क्रिकेट में भी देखने को मिल रहा है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार सुबह दलीप ट्रॉफी फाइनल के दौरान वैभव की बल्लेबाजी देखने के लिए अचानक हजारों दर्शक पहुंच गए। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव के मैदान पर उतरने की खबर फैलते ही स्टेडियम में भीड़ बढ़ने लगी। देखते ही देखते 12 हजार से ज्यादा दर्शक चेपॉक पहुंच गए।

शुरुआत में स्टेडियम के स्टैंड लगभग खाली नजर आ रहे थे। बताया गया कि फाइनल मुकाबला पहले बेंगलुरु में खेला जाना था, लेकिन बीसीसीआई ने इसे चेन्नई शिफ्ट किया, ताकि अधिक दर्शक मैच देखने पहुंच सकें। वैभव के मैदान पर उतरते ही इसका असर भी दिखाई दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले में खेल अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले में खेल अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम
रायपुर, 31 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना के विस्तार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ मिडऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर अपना खाता खोला। उन्होंने 37 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, 93 मिनट तक बल्लेबाजी करने के बाद साउथ जोन के चामा मिलिंद ने उन्हें आउट कर दिया। उनके आउट होते ही सी-लोअर स्टैंड से दर्शक धीरे-धीरे बाहर निकलने लगे और कुछ ही समय में स्टैंड फिर लगभग खाली नजर आने लगा।

इस दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। सूर्यवंशी साउथ जोन के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन स्टेडियम में मौजूद साउथ जोन के दर्शक भी उनका समर्थन करते नजर आए। युवा बल्लेबाज को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

दलीप ट्रॉफी का फाइनल साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए 44 रन की पारी खेली और आउट हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
रायपुर. 6 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.