रायपुर। राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर धोखाधड़ी करने के मामले में बलौदाबाजार भाजपा के निष्कासित महामंत्री कृष्णा अवस्थी का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कसडोल निवासी एक युवक के नाम से बीज निगम में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया गया था। इस मामले में सरकारी नौकरी के लिए दो लाख रुपए देने वाले युवक को पुलिस ने गवाह बनाया है। पूछताछ में उसने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के पीछे कृष्णा अवस्थी का नाम बताया है।

कृष्णा अवस्थी फिलहाल अपने बेटे प्रणव अवस्थी के साथ बलौदाबाजार जेल में बंद है। दोनों को पलारी पुलिस ने कुछ दिन पहले स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक कर्मचारी से दो लाख रुपए लेकर सीएमएचओ के फर्जी हस्ताक्षर वाला ट्रांसफर आदेश देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब बीज निगम में फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने के मामले में भी कृष्णा अवस्थी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
रायपुर, 07 सितंबर 2026/ सुशासन, पारदर्शिता एवं स्वप्रगतिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीज निगम की शिकायत पर केस दर्ज

तेलीबांधा पुलिस ने राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी विजय कुमार वर्मा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक कसडोल निवासी हेमंत साहू पिता रामगोपाल साहू के नाम से निगम में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया गया था।

पुलिस ने हेमंत साहू को इस मामले में गवाह बनाया है। पूछताछ में हेमंत ने पुलिस को बताया कि उसने सरकारी नौकरी पाने के लिए दो लाख रुपए दिए थे। इसके बाद उसके नाम से बीज निगम में नियुक्ति का फर्जी प्रमाण पत्र जारी किया गया।

पूछताछ में कृष्णा अवस्थी का नाम

पुलिस के मुताबिक, हेमंत साहू ने पूछताछ में फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में कृष्णा अवस्थी का नाम बताया है। कृष्णा अवस्थी पिता कुंजराम अवस्थी, उम्र 53 वर्ष, ग्राम रिसदा, थाना पलारी का निवासी है। पुलिस अब मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, कृष्णा अवस्थी के खिलाफ पलारी थाने में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज है। इसमें बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी प्रकरण में वह वर्तमान में जेल में बंद है।

एक ही आरोपी पर फर्जी आदेशों के दो मामले

बीज निगम में फर्जी नियुक्ति आदेश और स्वास्थ्य विभाग में फर्जी ट्रांसफर आदेश से जुड़े दोनों मामलों में कृष्णा अवस्थी का नाम सामने आने से पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। तेलीबांधा पुलिस अब फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने, उसे जारी करने और इसके बदले रकम लेने में शामिल

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.