बिलासपुर। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष टास्क फोर्स (STF) ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर 23 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, इनके दस्तावेजों और नागरिकता को लेकर संदेह सामने आया था। प्राथमिक सत्यापन के बाद सभी 23 संदिग्धों को 4 सितंबर 2026 को कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर स्थित होल्डिंग सह डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, इन लोगों के दस्तावेजों की जांच के लिए टीम ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और जंगीपुर तक जाकर स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। संबंधित थानों से दस्तावेजों और मूल निवास से जुड़ी जानकारी का सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान इन 23 लोगों की भारतीय नागरिकता से संबंधित दावों की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए निरोध केंद्र भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय मोर माटी सांस्कृतिक संगठन के तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री साय मोर माटी सांस्कृतिक संगठन के तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर, 06 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के कबीर नगर स्थित दशहरा मैदान में मोर माटी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी ने गठित की थी विशेष टास्क फोर्स

प्रदेश में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और नियमानुसार कार्रवाई के लिए शासन के निर्देशों के बाद बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने विशेष टास्क फोर्स का गठन किया। टीम की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिता कौर चावला को सौंपी गई। अभियान में सात वरिष्ठ थाना निरीक्षकों समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया।

STF ने जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में रहने वाले संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों की जांच शुरू की। इसी दौरान सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले 23 लोगों के दस्तावेजों और मूल निवास को लेकर संदेह सामने आया।

पश्चिम बंगाल पहुंची पुलिस टीम

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और जंगीपुर पहुंची। वहां स्थानीय पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से संपर्क कर संदिग्धों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। पुलिस ने संबंधित इलाकों से इनके मूल निवास और पहचान से जुड़ी जानकारी भी जुटाई।

ये खबर भी पढ़ें…
बिजली कंपनी में रिबेट का खेल: 35 लाख की गड़बड़ी और 14 हजार के मामले में एक जैसी सजा,
बिजली कंपनी में रिबेट का खेल: 35 लाख की गड़बड़ी और 14 हजार के मामले में एक जैसी सजा,
बिलासपुर। विद्युत वितरण कंपनी के मैदानी कार्यालयों में बीपीएल और फ्लैट रेट रिबेट के नाम पर हुई वित्तीय अनियमितताओं ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध जानकारी और प्राथमिक सत्यापन के आधार पर इन लोगों की भारतीय नागरिकता की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।

अब आगे क्या होगा?

रायपुर के होल्डिंग सह डिटेंशन सेंटर में रखने के बाद संबंधित एजेंसियां इनकी पहचान और नागरिकता का अंतिम सत्यापन करेंगी। यदि जांच में इनके विदेशी नागरिक होने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार आगे की निर्वासन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस प्रक्रिया में संबंधित राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ संबंधित देश के राजनयिक अधिकारियों से भी समन्वय किया जा सकता है। नागरिकता की पुष्टि के बाद आवश्यक यात्रा दस्तावेज और वैधानिक आदेश प्राप्त होने पर संबंधित व्यक्ति को निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसके मूल देश भेजा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट को मिल सकती है नई उड़ान, फ्लाई-91 खरीदेगी 40 एटीआर विमान
बिलासपुर एयरपोर्ट को मिल सकती है नई उड़ान, फ्लाई-91 खरीदेगी 40 एटीआर विमान
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के हवाई यात्रियों के लिए राहत और चिंता दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस के अनुसार, तोरवा थाना क्षेत्र में पकड़े गए बांग्लादेश के जशोर जिले के निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ सुब्रती शर्मा की पहचान और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 जुलाई 2025 को उसे बांग्लादेश भेजा गया था।

पुलिस ने जारी किया टोल-फ्री नंबर

बिलासपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति रह रहा है, जिसकी पहचान या दस्तावेज संदिग्ध हों, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया गया है। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, अवैध अप्रवासियों और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
न्यायधानी में मौसम का मिजाज बदला, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा
न्यायधानी में मौसम का मिजाज बदला, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है, लेकिन मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.