रायपुर। कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत को नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। पंजाब की जिम्मेदारी अब छत्तीसगढ़ के मौजूदा प्रभारी रहे सचिन पायलट को सौंपी गई है।

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक लगातार भूपेश बघेल के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। वहीं, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर दोबारा नियुक्ति के बाद चन्नी गुट की नाराजगी और बढ़ गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bahatarai Stadium Comes Alive as Chief Minister Sai Celebrates Teeja Tihaar with Sisters of Bilaspur
Bahatarai Stadium Comes Alive as Chief Minister Sai Celebrates Teeja Tihaar with Sisters of Bilaspur
Raipur, September 6, 2026/ Amid the festive spirit of Teeja Tihar, Bahatarai Stadium in Bilaspur today came alive with the...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चन्नी गुट के नेताओं का आरोप था कि पंजाब प्रभारी रहते हुए भूपेश बघेल ने कांग्रेस हाईकमान को प्रदेश की वास्तविक जमीनी स्थिति से पर्याप्त रूप से अवगत नहीं कराया। गुट की मांग थी कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन में बदलाव किया जाए और वड़िंग तथा बघेल की जगह नए नेताओं को जिम्मेदारी दी जाए। हालांकि, पार्टी ने वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनाए रखा है, जबकि बघेल की जिम्मेदारी बदल दी गई है।

कौन हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत?

सुखदेव भगत झारखंड के लोहरदगा से कांग्रेस सांसद हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1960 को लोहरदगा में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की है। राजनीति में आने से पहले वे राज्य प्रशासनिक सेवा में कार्यरत थे।

साल 2005 में सरकारी नौकरी छोड़कर उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और लोहरदगा से विधायक चुने गए। मई 2013 में उन्हें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। वे झारखंड की राजनीति में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं का जीवंत प्रदर्शन, नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का संदेश
तीन दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं का जीवंत प्रदर्शन, नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का संदेश
रायपुर, 6 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, लोकगायन और लोकनृत्य की विविध परंपराओं को संरक्षित करने और कलाकारों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साल 2019 में सुखदेव भगत भाजपा में शामिल हुए और विधानसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन जनवरी 2022 में उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें लोहरदगा से उम्मीदवार बनाया। चुनाव जीतकर वे पहली बार लोकसभा पहुंचे।

साल 2025 में उन्हें झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से संबंधित कांग्रेस की संसदीय जिम्मेदारियां दी गई थीं। अप्रैल 2025 में उन्हें AICC ऑब्जर्वर भी बनाया गया था।

सुखदेव भगत की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए नई रणनीति तैयार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय मोर माटी सांस्कृतिक संगठन के तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री साय मोर माटी सांस्कृतिक संगठन के तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर, 06 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के कबीर नगर स्थित दशहरा मैदान में मोर माटी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.