जगदलपुर। झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने शनिवार, 5 सितंबर को बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया। इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही थी, लेकिन इनमें से एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। इसके बाद बाकी 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत के समक्ष 101 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपों को चुनौती देते हुए आरोपियों के पक्ष में दलीलें रखी थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र अहिवारा विधानसभा सीट (क्रमांक 67), जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 अगस्त को हुई थी अंतिम बहस

मामले में 10 अगस्त को अंतिम बहस पूरी हुई थी। इसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अभियोजन पक्ष ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों के दोषी होने की दलील दी थी, जबकि बचाव पक्ष ने अभियोजन के आरोपों पर सवाल उठाए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाए थे जांच पर सवाल

इस मामले की जांच को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि एनआईए ने मामले की जांच सही तरीके से नहीं की। उनका कहना था कि दरभा थाने में दर्ज एफआईआर में नामजद लोगों से पर्याप्त पूछताछ नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि अदालत के निर्देश के बावजूद गुड़सा उसेंडी का बयान दर्ज नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.