रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी कथित कैश सिंडिकेट और पैसों के लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इसी सिलसिले में करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें विवादित अभ्यर्थियों के अलावा एनजीओ, एक बड़ी कंपनी और रिसॉर्ट संचालकों से जुड़े लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

ईडी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अभ्यर्थियों से कथित तौर पर वसूली गई रकम का स्रोत क्या था, पैसा किन माध्यमों से इधर-उधर किया गया और आखिरकार यह रकम किन लोगों तक पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप
रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गोत्सव से ठीक पहले दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से अफरा-तफरी मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमानत पर बाहर आरोपियों से फिर पूछताछ

जांच के दौरान ईडी ने मामले में जमानत पर बाहर चल रहे कुछ आरोपियों को भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर, टामन सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार समेत अन्य लोगों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

एजेंसी इनसे पूछताछ के जरिए भर्ती प्रक्रिया में कथित लेनदेन, अभ्यर्थियों से संपर्क और पैसों के नेटवर्क से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

नौकरी दिलाने का दावा, तीन करोड़ से अधिक वसूली का आरोप

जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक, कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर ने मेडिकल ऑफिसर डॉ. विकास चंद्राकर के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी दिलाने का कथित नेटवर्क तैयार किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
गुणवत्ता से समझौता किया तो ब्लैकलिस्ट होंगे ठेकेदार, निगम कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी
गुणवत्ता से समझौता किया तो ब्लैकलिस्ट होंगे ठेकेदार, निगम कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी
बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर निगम प्रशासन ने सख्त रुख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के अलग-अलग चरणों में मदद करने और प्रारंभिक परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक सफलता की गारंटी देने का दावा किया गया। इसके बदले उनसे तीन करोड़ रुपये से अधिक की रकम वसूले जाने की बात जांच में सामने आई है। अब ईडी इस रकम के स्रोत, लेनदेन और इस्तेमाल की पूरी जानकारी जुटा रही है।

CSR फंड के इस्तेमाल की आशंका

जांच एजेंसी को आशंका है कि एक बड़ी कंपनी के CSR फंड का कथित तौर पर रिश्वत की रकम के भुगतान में इस्तेमाल किया गया हो सकता है। इसी वजह से संबंधित एनजीओ और रिसॉर्ट संचालकों से जुड़े वित्तीय लेनदेन भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

फिलहाल ईडी कथित कैश सिंडिकेट में रकम के स्रोत, उसके वितरण और संभावित लाभार्थियों की पड़ताल कर रही है। पूछताछ और वित्तीय दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, आज से 20 अक्टूबर तक मेमू ट्रेनों का विस्तार
मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, आज से 20 अक्टूबर तक मेमू ट्रेनों का विस्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में क्वार नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.