रायपुर, 27 नवंबर 2026/ सेवा सेतु पोर्टल और इसके शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन (पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट) और गुजरात सरकार (डिजिटल सेवा सेतु) जैसे राज्यों में इस व्यवस्था ने सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की मजबूरी को खत्म कर दिया है। आय, जाति, निवास और विवाह पंजीकरण जैसे आवश्यक प्रमाण पत्र अब महज 3 दिनों के भीतर या कई बार शिविरों में तत्काल (मौके पर ही) जारी कर दिए जाते हैं।

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से देरी की गुंजाइश कम

ये खबर भी पढ़ें…
संविधान दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय समिट का हुआ आयोजन
संविधान दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय समिट का हुआ आयोजन
रायपुर, 26 नवंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज संविधान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ समयबद्ध एवं सुगम तरीके से मिल रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के तहसील कार्यालय बलौदाबाजार स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नयापारा, तहसील लवन निवासी टिकेश्वर विश्वकर्मा को आवेदन करने के महज दो दिनों के भीतर केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और डिजिटल होने के कारण मानवीय देरी की गुंजाइश न्यूनतम हो गई है। आवेदक अपने मोबाइल से ही घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

महज दो दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र

टिकेश्वर विश्वकर्मा, पिता श्री बलीराम विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने 23 नवंबर 2026 को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के लिए सेवा सेतु केंद्र तहसील कार्यालय बलौदाबाजार में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के निराकरण उपरांत 25 नवंबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार द्वारा प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सका। इस सुविधा के लिए उन्होंने शासन-प्रशासन एवं सेवा सेतु केंद्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी संतुष्टि जाहिर की। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से शासकीय सेवाओं का समयबद्ध निराकरण नागरिकों के लिए सुविधा और सहूलियत का माध्यम बन रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
रायपुर. 27 नवम्बर 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज पांचों परिक्षेत्रों, सेतु बंध, विद्युत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.