तिरुपति। तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चेन्नई के एक भक्त ने 121 किलो सोने के आभूषण दान किए हैं। इन आभूषणों की कीमत करीब 208 करोड़ रुपए बताई गई है। गुरुवार को यह भव्य दान वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में मंदिर को समर्पित किया।

दान में 9 सेटों में रखे 45 आभूषण और 238.2 कैरेट के हीरे शामिल हैं। दंपती ने भगवान वेंकटेश्वर के लिए विशेष रूप से मुकुट और पैरों के आभूषण भी चढ़ाए। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के मुताबिक, मंदिर में किसी एक भक्त की ओर से भगवान वेंकटेश्वर को दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
नई दिल्ली। एजेंसी। केंद्र सरकार ने देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 कंपनी में हिस्सेदारी बेचकर जुटाई रकम, भगवान को समर्पित किया सोना

चेन्नई की कंपनी वारा फ्यूचर एलएलपी के चेयरमैन वर्धमान जैन ने कंपनी में अपनी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब 6000 करोड़ रुपए हासिल किए थे। इसी रकम में से उन्होंने भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए 121 किलो सोने के आभूषणों का भव्य चढ़ावा समर्पित किया। इस दान ने तिरुपति मंदिर में भक्तों की ओर से किए जाने वाले बड़े चढ़ावों के रिकॉर्ड में नया अध्याय जोड़ दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, महिला आरक्षण बिल पर नजरें
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, महिला आरक्षण बिल पर नजरें
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाने का फैसला किया है। लोकसभा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.