UPPSC APO भर्ती 2025 को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति है। हाईकोर्ट ने 25 नवंबर 2026 को भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का 9 जनवरी 2020 का कार्यालय ज्ञापन निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने आयोग को अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर नई मेरिट सूची तैयार करने और संशोधित परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्देश दिया है। हालांकि, इस फैसले से 182 पदों की पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द नहीं हुई है, बल्कि चयन प्रक्रिया को नए सिरे से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।

 क्या पूरी APO भर्ती रद्द हो गई है?

हाईकोर्ट के फैसले के बाद अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती पूरी तरह रद्द हो गई है? इसका जवाब है- नहीं। कोर्ट ने पूरी भर्ती या विज्ञापन रद्द नहीं किया है, बल्कि 30 अप्रैल 2026 को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को निरस्त किया है। इसके साथ ही आयोग का 9 जनवरी 2020 का कार्यालय ज्ञापन भी रद्द कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
इंडिगो की उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति गिरफ्तार
इंडिगो की उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति गिरफ्तार
कोच्चि। अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो की एक उड़ान में सह-यात्री के साथ कथित तौर पर मारपीट करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, अब आयोग को प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर नई मेरिट सूची तैयार करनी होगी। इसके बाद संशोधित प्रीलिम्स परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा नए सिरे से आयोजित करनी होगी और उसके परिणाम के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसका मतलब है कि जून 2026 में आयोजित पुरानी मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। आयोग को संशोधित प्रारंभिक परिणाम के बाद मुख्य परीक्षा दोबारा आयोजित करनी होगी।

 कब निकली थी APO भर्ती 2025?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती 2025 के लिए विज्ञापन संख्या A-8/E-1/2025 के तहत 16 सितंबर 2025 को आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। अभ्यर्थियों को 16 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने का अवसर दिया गया था। आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में डिजिटल पंजीयन की नई पहल, ‘धरोहर’ पोर्टल का ट्रायल शुरू
छत्तीसगढ़ में डिजिटल पंजीयन की नई पहल, ‘धरोहर’ पोर्टल का ट्रायल शुरू
छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से पंजीयन व्यवस्था के लिए ‘धरोहर’ पोर्टल का प्रायोगिक परीक्षण शुरू किया गया है। अधिकारियों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 प्रीलिम्स परीक्षा में 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

UPPSC ने APO भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की थी। आयोग की 30 अप्रैल 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, भर्ती के लिए कुल 93,419 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 50,795 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे।

प्रीलिम्स का परिणाम 30 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। आयोग ने 182 पदों के सापेक्ष 2,856 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया था। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद इस परिणाम को नए सिरे से तैयार करना होगा।

 जून में हुई थी मुख्य परीक्षा, परिणाम पर लगी थी रोक

प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए 28 से 30 जून 2026 तक मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट सूची तैयार करने के तरीके को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्रकारों की सुरक्षा बनाम कानून-व्यवस्था, सुप्रीम कोर्ट ने जांच पांच सदस्यीय समिति को सौंपी
पत्रकारों की सुरक्षा बनाम कानून-व्यवस्था, सुप्रीम कोर्ट ने जांच पांच सदस्यीय समिति को सौंपी
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस बात पर विचार करेगा कि पत्रकार कहलाने के योग्य कौन है...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंकज वर्मा और दो अन्य अभ्यर्थियों ने याचिका दाखिल कर 30 अप्रैल को घोषित प्रारंभिक परिणाम और आयोग के 9 जनवरी 2020 के कार्यालय ज्ञापन को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि आयोग ने आरक्षित वर्ग के उन अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी की मेरिट सूची में शामिल नहीं किया, जिन्होंने अनारक्षित श्रेणी के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक हासिल किए थे।

28 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए साक्षात्कार की प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दी थी, लेकिन भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी।

321 OBC और 43 SC अभ्यर्थियों के अंकों पर उठा सवाल

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने UPPSC से यह जानकारी मांगी थी कि क्या आरक्षित वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी भी हैं, जिन्होंने अनारक्षित श्रेणी के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के कैटरर और कारोबारी के ठिकानों पर छापे
महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के कैटरर और कारोबारी के ठिकानों पर छापे
दिल्ली। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट कारोबारी शेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोग की ओर से दाखिल हलफनामे में बताया गया कि प्रारंभिक परीक्षा में 321 OBC और 43 SC अभ्यर्थियों ने अनारक्षित श्रेणी के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक हासिल किए थे। इसके बावजूद इन अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में शामिल करने के बजाय उनकी संबंधित आरक्षित श्रेणियों में ही रखा गया था।

याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि यदि इन अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर अनारक्षित श्रेणी में शामिल किया जाता, तो आरक्षित श्रेणियों में उनसे कम अंक प्राप्त करने वाले अन्य अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सकता था। इसी मुद्दे को लेकर आयोग की मेरिट सूची बनाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए थे।

हाईकोर्ट ने आरक्षण और मेरिट पर क्या कहा?

जस्टिस मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने फैसले में स्पष्ट किया कि अनारक्षित यानी ओपन श्रेणी केवल सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए नहीं होती। इस श्रेणी में सभी वर्गों के अभ्यर्थी अपनी मेरिट के आधार पर चयनित हो सकते हैं।

कोर्ट के फैसले के बाद आयोग को प्रारंभिक परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची में संशोधन करना होगा और उसी के अनुसार मुख्य परीक्षा की चयन प्रक्रिया नए सिरे से संचालित करनी होगी।