बिलासपुर। बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट के विस्तार और उसे 4सी श्रेणी में उन्नयन करने की मांग को लेकर पिछले सात वर्षों से जारी जनआंदोलन एक बार फिर तेज होने के आसार हैं। राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में एयरपोर्ट विस्तार के लिए फिलहाल 300 करोड़ रुपये उपलब्ध नहीं होने और तत्काल विकास कार्य नहीं कराने संबंधी शपथ पत्र पेश किए जाने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में नाराजगी बढ़ गई है। सरकार के इस रुख पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

हाईकोर्ट में एक दिन पहले राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में विकसित करने के लिए फिलहाल 300 करोड़ रुपये उपलब्ध नहीं हैं। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि एयरलाइन कंपनियां 4सी श्रेणी में विकसित होने के बाद उड़ान संचालन की गारंटी दें, तभी इस दिशा में विचार किया जाएगा। अन्यथा, भविष्य में राशि उपलब्ध होने पर विकास कार्य कराए जाएंगे। हालांकि, हाईकोर्ट ने सरकार के इस जवाब को पूर्व में दिए गए प्रतिबद्धताओं और करीब नौ वर्षों से चल रही सुनवाई के संदर्भ में स्वीकार नहीं किया। इसके बावजूद सरकार के इस रुख ने शहर की राजनीति में हलचल मचा दी है। एयरपोर्ट विस्तार और हवाई सेवाओं में वृद्धि की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को भी इससे निराशा हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर, 26 नवंबर 2026/ नेतृत्व की सार्थकता इस बात में निहित है कि सामान्य जन की पीड़ा को महसूस करना,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट में सरकार के रुख के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘बिलासपुर एयरपोर्ट पूरे क्षेत्र की जनता के लिए महत्वपूर्ण है। साय सरकार को फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।’ उनके इस बयान के बाद एयरपोर्ट विस्तार के मुद्दे पर राजनीतिक दबाव और बढ़ने की संभावना है।

दूसरी ओर, पिछले सात वर्षों से 400 से अधिक सामाजिक, व्यापारिक और नागरिक संगठनों के साथ आंदोलन कर रही हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सरकार के इस रुख को बिलासपुर की अस्मिता और अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा बताया है। समिति ने सरकार की नीति और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का वार्षिक बजट करीब 1.76 लाख करोड़ रुपये का है। ऐसे में महज 300 करोड़ रुपये, जो बजट का लगभग 0.17 प्रतिशत है, उपलब्ध नहीं होने का तर्क समझ से परे है। समिति का कहना है कि यह राशि जारी कर दी जाए तो अगले दो वर्षों में एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में विकसित किया जा सकता है।

कांग्रेस नेता महेश दुबे टाटा ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन अनावश्यक कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च करने में परहेज नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए महज 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने में सरकार पीछे हट रही है। यह स्थिति लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की घोषणाओं और प्रशासनिक फैसलों के बीच अंतर को उजागर करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने संविधान गौरव दिवस पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, संविधान से सुशासन तक पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने संविधान गौरव दिवस पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, संविधान से सुशासन तक पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर 26 नवंबर 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारा संविधान केवल अधिकारों और कर्तव्यों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 रायपुर के कार्यालय पर 502 करोड़ खर्च, एयरपोर्ट के लिए खजाना खाली

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार का पूरा ध्यान रायपुर के विकास पर केंद्रित है। समिति के मुताबिक, एक ओर बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 300 करोड़ रुपये की कमी बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर रायपुर में स्टेट कैपिटल रीजन कार्यालय के लिए 502 करोड़ रुपये का टेंडर मंजूर किया गया है। समिति ने इसे प्राथमिकताओं से जुड़ा सवाल बताते हुए खर्च की आवश्यकता पर आपत्ति जताई है।

समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायकों की ओर से समय-समय पर एयरपोर्ट विस्तार के लिए फंड की कमी नहीं होने देने का आश्वासन दिया जाता रहा है। लेकिन हाईकोर्ट में अधिकारियों की ओर से पेश दस्तावेजों और जवाब से इन आश्वासनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। समिति का आरोप है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की घोषणाओं पर अफसरशाही हावी हो रही है।

 डिप्टी सीएम अरुण साव को सौंपेंगे ज्ञापन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा सहित अन्य गतिविधियों के विस्तार के लिए पूर्ण विकसित एयरपोर्ट को जरूरी बताते हुए हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। समिति का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही बिलासपुर क्षेत्र से आने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल हाईकोर्ट में प्रस्तुत शपथ पत्र पर पुनर्विचार कर उसे वापस लेने और एयरपोर्ट विस्तार के लिए तत्काल राशि जारी करने की मांग करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 26 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने बिलासपुर के प्रति अपना रुख नहीं बदला और एयरपोर्ट विस्तार की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो क्षेत्र के नागरिक एकजुट होकर ऐतिहासिक रेलवे जोन आंदोलन की तर्ज पर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगे।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षकों और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.