बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी की मां ने मोहल्ले के युवक दुर्गेश सूर्यवंशी पर बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मां के मुताबिक, बुधवार दोपहर युवक ने मैसेज कर बेटी को मिलने बुलाया था। इसके कुछ समय बाद किशोरी ने फोन पर रोते हुए मां को बताया कि युवक उसके साथ मारपीट कर रहा है।

आरोप है कि शाम को युवक ने किशोरी की मां को फोन कर पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराने और बाद में फांसी लगाने की जानकारी दी। रात करीब 8 बजे सिम्स अस्पताल में किशोरी की मौत हो गई। मां का दावा है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसकी मौत को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़ें…
सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार नागरिक-केंद्रित सुशासन के संकल्प एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 काम पर गई थी मां, बेटी भी घर से निकली थी

घुरु निवासी मीना डहरिया ने बताया कि वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी आरुषि एक घर में बच्चों की देखभाल का काम करती थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे आरुषि रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद मीना भी अपने काम पर चली गईं।

 युवक ने मैसेज कर मिलने बुलाया, फिर मारपीट का आरोप

मीना के मुताबिक, दोपहर में मोहल्ले के युवक दुर्गेश सूर्यवंशी ने आरुषि के मोबाइल पर मैसेज कर उसे मिलने बुलाया। परिचित होने के कारण आरुषि उससे मिलने चली गई। कुछ देर बाद आरुषि ने मां को फोन किया, लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण मीना कॉल रिसीव नहीं कर सकीं।

काम से छूटने के बाद जब मीना ने बेटी को फोन किया, तो आरुषि रोते हुए बताने लगी कि दुर्गेश उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। बेटी की घबराहट और रोने की आवाज सुनकर मां परेशान हो गईं। हालांकि, उस समय आरुषि अपनी लोकेशन नहीं बता पाई। मीना को लगा कि दोनों के बीच विवाद है और शायद कुछ देर में मामला शांत हो जाएगा। इसी उम्मीद में वह दोबारा काम में लग गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय
सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय
रायपुर 27 नवंबर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष की नियुक्ति के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक ने मां को फोन कर दी अस्पताल और फांसी की जानकारी

मां के अनुसार, शाम को दुर्गेश ने फोन कर आरुषि को अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी दी। इसके बाद उसने फांसी लगाने की बात भी बताई। परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रात करीब 8 बजे आरुषि की मौत हो गई।

मीना का आरोप है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने युवक पर मारपीट कर हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर किशोरी का पोस्टमॉर्टम कराया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रहा देश में सर्वाधिक लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रहा देश में सर्वाधिक लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर, 27 नवंबर 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और आर्थिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.