नई दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सेवातीर्थ में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। बैठक करीब एक घंटे तक चली।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार 30 नवंबर को लोकसभा में महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। उन्होंने विपक्ष से विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेने की अपील की है। सरकार की इस पहल को परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े प्रस्तावों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के कैटरर और कारोबारी के ठिकानों पर छापे
महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के कैटरर और कारोबारी के ठिकानों पर छापे
दिल्ली। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट कारोबारी शेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि परिसीमन और महिला आरक्षण से संबंधित विधेयकों को पारित कराने के लिए सरकार धोखे से बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है, ताकि संसद में पार्टी की रणनीति के अनुरूप उपस्थिति और मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

कांग्रेस की संसदीय रणनीति समूह की बैठक शुक्रवार शाम 4:30 बजे दिल्ली में आयोजित होगी। इसके अलावा शनिवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें संसद में सरकार के विधेयकों को लेकर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सरकार को समर्थन की जरूरत

संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए संसद में विशेष बहुमत की आवश्यकता होती है। मौजूदा राजनीतिक स्थिति में यदि सभी 540 सांसद मतदान करते हैं, तो सरकार को विधेयक पारित कराने के लिए अन्य दलों के समर्थन और संभावित क्रॉस वोटिंग की जरूरत पड़ सकती है। पहली स्थिति के आकलन के मुताबिक, DMK, NCP-SP और YSRCP जैसे दलों का समर्थन सरकार के लिए अहम हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
18 हजार से 33 हजार रुपये तक पहुंच सकती बेसिक सैलरी, 8वें वेतन आयोग पर आया नया अनुमान
18 हजार से 33 हजार रुपये तक पहुंच सकती बेसिक सैलरी, 8वें वेतन आयोग पर आया नया अनुमान
नई दिल्ली। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ा अनुमान सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में संसद में इस मुद्दे पर जोरदार बहस और राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।