दिल्ली। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट कारोबारी शेली ग्रोवर और उनके बेटे माधव ग्रोवर से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी को शक है कि ऑनलाइन सट्टे से अर्जित करोड़ों रुपये इन कारोबारियों तक पहुंचाए गए और इस रकम का निवेश दुबई के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स तथा भारत के हॉस्पिटैलिटी कारोबार में किया गया।

जांच के दायरे में शेली ग्रोवर और उनके बेटे माधव ग्रोवर से जुड़ी 9 कंपनियां भी शामिल हैं। राहुल मक्कर का नाम इसलिए जांच में आया है, क्योंकि उन्होंने महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की दुबई में आयोजित भव्य शादी में कैटरिंग का काम किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में डिजिटल पंजीयन की नई पहल, ‘धरोहर’ पोर्टल का ट्रायल शुरू
छत्तीसगढ़ में डिजिटल पंजीयन की नई पहल, ‘धरोहर’ पोर्टल का ट्रायल शुरू
छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से पंजीयन व्यवस्था के लिए ‘धरोहर’ पोर्टल का प्रायोगिक परीक्षण शुरू किया गया है। अधिकारियों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ED की यह कार्रवाई सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर की गई है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि सट्टे से कमाई गई रकम किन लोगों और कंपनियों के जरिए आगे पहुंचाई गई तथा उसका इस्तेमाल किन कारोबार और संपत्तियों में किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच का दायरा अब ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से आगे बढ़कर उससे जुड़े कारोबारी रिश्तों, कंपनियों और संपत्तियों तक पहुंच गया है। एजेंसी संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और निवेश के जरिए रकम के प्रवाह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

गुरुवार को हुई छापेमारी के दौरान ED ने दिल्ली के पॉश जोरबाग इलाके में ग्रोवर परिवार के दो मकानों, खान मार्केट स्थित उनके कार्यालय और राहुल मक्कर से जुड़े रिवेरा हाउस समेत कई वेडिंग वेन्यू की तलाशी ली। तलाशी के दौरान जांच एजेंसी ने कारोबारी गतिविधियों और संभावित वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल की।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्रकारों की सुरक्षा बनाम कानून-व्यवस्था, सुप्रीम कोर्ट ने जांच पांच सदस्यीय समिति को सौंपी
पत्रकारों की सुरक्षा बनाम कानून-व्यवस्था, सुप्रीम कोर्ट ने जांच पांच सदस्यीय समिति को सौंपी
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस बात पर विचार करेगा कि पत्रकार कहलाने के योग्य कौन है...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

L

ये खबर भी पढ़ें…
UPPSC APO भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, मुख्य परीक्षा फिर होगी
UPPSC APO भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, मुख्य परीक्षा फिर होगी
UPPSC APO भर्ती 2025 को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति है। हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.