बिलासपुर। कस्टम मिलिंग के धान में भारी हेराफेरी और चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले राइस मिलर्स के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कोटा स्थित राजमुनि एग्रो राइस मिल और बहतराई स्थित पार्वती राइस मिल में छापेमारी कर दोनों मिलों को सील कर दिया। जांच के दौरान दोनों मिलों में कुल 66 हजार क्विंटल से अधिक धान की कमी सामने आई। वहीं, लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा नहीं करने वाले 20 अन्य मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत मिलर्स द्वारा उठाए गए धान के बदले नागरिक आपूर्ति निगम (नान) और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में चावल जमा कराया जाना है। चावल जमा करने की प्रगति और स्टॉक की स्थिति की समीक्षा के बाद गुरुवार को खाद्य विभाग की टीमों ने विभिन्न राइस मिलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक के भौतिक सत्यापन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार पर सियासत गरम, भूपेश बघेल ने सरकार को दी पुनर्विचार की नसीहत
बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार पर सियासत गरम, भूपेश बघेल ने सरकार को दी पुनर्विचार की नसीहत
बिलासपुर। बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट के विस्तार और उसे 4सी श्रेणी में उन्नयन करने की मांग को लेकर पिछले सात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजमुनि एग्रो में 36 हजार क्विंटल से अधिक धान की कमी

कोटा स्थित राजमुनि एग्रो राइस मिल में सहायक खाद्य अधिकारी अजय कुमार मौर्य और खाद्य निरीक्षक आशीष दीवान, ललिता शर्मा व वसुधा राजपूत की टीम ने स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। जांच में मिल के स्टॉक में 36 हजार 916.4 क्विंटल धान की कमी पाई गई। इतनी बड़ी मात्रा में धान का अंतर मिलने के बाद प्रशासन ने मिल को सील कर दिया।

पार्वती राइस मिल में भी 29 हजार क्विंटल धान गायब

इसी तरह बहतराई स्थित पार्वती राइस मिल की जांच खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी और खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत व वर्षा सिंह की टीम ने की। भौतिक सत्यापन के दौरान यहां भी 29 हजार 150 क्विंटल धान की कमी सामने आई। अनियमितता पाए जाने पर मिल को सील कर संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रशासन ने कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले 20 अन्य मिलर्स को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा नहीं करने पर जवाब मांगा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षकों और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगे भी जारी रहेगी सख्ती

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम में समय पर चावल जमा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले 20 मिलर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कस्टम मिलिंग में अनियमितता बरतने वाले मिलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।