रायपुर/नई दिल्ली। सरकारी गोदामों में दालों का रिकॉर्ड भंडार है। घरेलू उत्पादन बढ़ा है और आयात में भी इजाफा हुआ है, इसके बावजूद आम आदमी को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है। चना, अरहर, उड़द और मसूर की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। राजधानी रायपुर में अच्छी गुणवत्ता वाली अरहर दाल की कीमत बढ़कर 150 से 160 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं चना दाल भी 100 रुपए किलो बिक रही है।

अरहर दाल की कीमतों में पिछले 10 महीनों के दौरान 40 से 45 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में रायपुर में अच्छी गुणवत्ता वाली अरहर दाल 110 से 115 रुपए किलो मिल रही थी, जो नवंबर में बढ़कर 160 रुपए तक पहुंच गई है। इसी तरह चना दाल की कीमतों में भी तेजी आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुंबई में आतंक का साया: बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई में आतंक का साया: बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई। एजेंसी। मुंबई में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हैरानी की बात यह है कि केंद्र सरकार के पास दालों का 38 लाख टन का रिकॉर्ड बफर स्टॉक मौजूद है, जबकि इसका निर्धारित मानक 35 लाख टन है। इसके बावजूद बाजार में कीमतें नियंत्रित नहीं हो पा रही हैं। सरकार को आशंका है कि कुछ कारोबारी स्टॉक रोककर बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर रहे हैं और इससे कीमतें बढ़ रही हैं।

इस स्थिति को देखते हुए सरकार कारोबारियों के स्टॉक की जांच करने और त्योहारों से पहले सरकारी भंडार से दालें बाजार में उतारने के विकल्प पर विचार कर रही है। गुरुवार को राज्यों के अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में कीमतों पर नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 11 नवंबर को देश में अरहर दाल की औसत खुदरा कीमत 136.14 रुपए और चना दाल की कीमत 95.54 रुपए प्रति किलो रही।

ये खबर भी पढ़ें…
वसुंधरा पुलिस चौकी ब्लास्ट: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस दावे की जांच में जुटी
वसुंधरा पुलिस चौकी ब्लास्ट: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस दावे की जांच में जुटी
गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाके में नया मोड़: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 बफर स्टॉक और आयात में भी बढ़ोतरी

सरकार के पास दालों का कुल बफर स्टॉक 38 लाख टन है, जो निर्धारित मानक से तीन लाख टन अधिक है। इसमें चना 16.1 लाख टन, अरहर 9.7 लाख टन, मूंग 6.4 लाख टन, मसूर 5.3 लाख टन और उड़द 44 हजार टन शामिल है।

वहीं, कृषि वर्ष 2025-26 में चने का उत्पादन 125.1 लाख टन दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.6 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच दालों का आयात 67 प्रतिशत बढ़कर 20.6 लाख टन पहुंच गया। इसके बावजूद खुदरा बाजार में कीमतों में कमी नहीं आ रही है।

 अगली फसल पर अल नीनो का खतरा

अल नीनो की आशंका ने आगामी रबी फसल को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मौसम में संभावित बदलाव का असर कृषि उत्पादन पर पड़ सकता है। चना देश के कुल दाल उत्पादन में करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है और मौसम के उतार-चढ़ाव से अपेक्षाकृत कम प्रभावित होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
कुलगाम में CRPF कैंप के पास आतंकियों की फायरिंग, तीन जवान घायल; दो की हालत गंभीर
कुलगाम में CRPF कैंप के पास आतंकियों की फायरिंग, तीन जवान घायल; दो की हालत गंभीर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। अखरान इलाके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी वजह से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में चने का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में दालों की उपलब्धता बनी रहे और कीमतों को नियंत्रित किया जा सके।

दूध भी हुआ महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम

नई दिल्ली। दालों की महंगाई के बीच अब दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। इससे आम परिवारों के रसोई बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

कंपनियों ने दूध की खरीद कीमतों में बढ़ोतरी, ईंधन खर्च और उत्पादन लागत में इजाफे को कीमतें बढ़ाने की वजह बताया है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) और मदर डेयरी ने इससे पहले इसी साल मई में दूध की खुदरा कीमतों में वृद्धि की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
छठ और भाईदूज मनाने निकले थे, रास्ते में काल बनकर आया हादसा; चार की मौत
छठ और भाईदूज मनाने निकले थे, रास्ते में काल बनकर आया हादसा; चार की मौत
दीवाली त्योहार मनाने जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों की गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में मौत हो गई घटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाले जीसीएमएमएफ ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि 12 नवंबर से दूध की कीमतों में दो से चार रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। सहकारी संस्था के अनुसार, देशभर में दूध के दाम में चार से पांच प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।

वहीं, पिछले महीने कर्नाटक के लोकप्रिय डेयरी ब्रांड नंदिनी ने भी अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाई थीं। लगातार बढ़ती कीमतों का असर केवल घरेलू बजट पर ही नहीं, बल्कि खाद्य महंगाई पर भी पड़ सकता है। दालों के साथ दूध महंगा होने से आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है।