रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में मिले युवक निरंजन पाल के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह करीब 10 साल पुरानी रंजिश सामने आई है। आरोपियों ने निरंजन को कमल विहार बुलाकर पहले शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके कपड़े जला दिए और शव को गटर में फेंक दिया। वहीं, उसकी एक्टिवा को बाकल नदी के पास छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव के साथ जले हुए कपड़े और एक्टिवा भी बरामद कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पंजीयन विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों के तबादले
छत्तीसगढ़ में पंजीयन विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों के तबादले
### समाचार रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पंजीयन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, निरंजन पाल 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे से लापता था। उसकी मां ने तेलीबांधा थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसी दौरान राजा नायडू से मिले सुराग के आधार पर पुलिस विनोद दांडेकर तक पहुंची। पूछताछ में दोनों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बेटे की हत्या का शक बना रंजिश की वजह

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि विनोद दांडेकर को संदेह था कि करीब 10 साल पहले उसके बेटे की हत्या में निरंजन पाल शामिल था। इसी बात को लेकर वह लंबे समय से निरंजन से रंजिश रखता था। इसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसने राजा नायडू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

योजना के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने निरंजन को कमल विहार बुलाया। वहां उसे शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने शव और अन्य साक्ष्य ठिकाने लगाने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
संपत्ति विवाद में बेटे ने पार की हैवानियत की हद, 76 साल के पिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
संपत्ति विवाद में बेटे ने पार की हैवानियत की हद, 76 साल के पिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में बेटे ने बुजुर्ग पिता पर लोहे के हथियार से हमला करने के बाद पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशानदेही पर शव और एक्टिवा बरामद

हत्या के बाद आरोपियों ने निरंजन के कपड़े जला दिए और शव को गटर में फेंक दिया था। उसकी एक्टिवा को बाकल नदी के पास छिपा दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया। साथ ही जले हुए कपड़े और एक्टिवा भी जब्त कर ली है।

राजा नायडू थाने का गुंडा-बदमाश

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राजा नायडू तेलीबांधा थाने का गुंडा-बदमाश है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
दिवाली के पांच दिनों में 278 करोड़ की शराब गटक गए मदिरा प्रेमी, ओवररेटिंग और ब्रांडेड शराब की कमी की शिकायतें
दिवाली के पांच दिनों में 278 करोड़ की शराब गटक गए मदिरा प्रेमी, ओवररेटिंग और ब्रांडेड शराब की कमी की शिकायतें
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली के पांच दिनों के दौरान मदिरा प्रेमियों ने 278 करोड़ 82 लाख 70 हजार 690 रुपए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.