रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। दौरे में बूथ स्तरीय जनचौपाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक और कोयला खदान प्रभावित ग्रामीणों से संवाद के कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

 जशपुर से होगी दौरे की शुरुआत

सुखदेव भगत 16 नवंबर को झारखंड के लोहरदगा से रवाना होकर सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित शंख नदी पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे जशपुर स्थित अघोरेश्वर सोगड़ा आश्रम जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बेटे की हत्या का बदला लेने के शक में युवक को मार डाला, गटर में फेंका शव
बेटे की हत्या का बदला लेने के शक में युवक को मार डाला, गटर में फेंका शव
रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में मिले युवक निरंजन पाल के शव के मामले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोपहर में भगत जशपुर विधानसभा क्षेत्र के बालाछापर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पतरा टोली में आयोजित बूथ स्तरीय जनचौपाल में शामिल होंगे। यहां वे स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति और पार्टी की गतिविधियों की जानकारी लेंगे।

तीन दिवसीय दौरे के दौरान वे सरगुजा और बलरामपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी पहुंचेंगे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और कोयला खदान प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को जानने पर विशेष जोर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
दिवाली के पांच दिनों में 278 करोड़ की शराब गटक गए मदिरा प्रेमी, ओवररेटिंग और ब्रांडेड शराब की कमी की शिकायतें
दिवाली के पांच दिनों में 278 करोड़ की शराब गटक गए मदिरा प्रेमी, ओवररेटिंग और ब्रांडेड शराब की कमी की शिकायतें
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली के पांच दिनों के दौरान मदिरा प्रेमियों ने 278 करोड़ 82 लाख 70 हजार 690 रुपए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.